Oppo Reno 12 Pro 5G की भारत में शुरू हुई सेल, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े कुछ फीचर्स के साथ है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जुलाई 2024 16:09 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है
  • यह Space Brown और Sunset Gold कलर्स में उपलब्ध है
  • Reno 12 Pro 5G के लिए एक्सचेंज ऑफर 36,400 रुपये तक सीमित है

इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo के Reno 12 Pro 5G की गुरुवार से देश में बिक्री शुरू हो गई है। कंपनी ने नई Reno सीरीज को पिछले सप्ताह लॉन्च किया था। इसमें बेस मॉडल Oppo Reno 12 5G शामिल है। इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े कुछ फीचर्स के साथ है। 

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 36,999 रुपये और 12 GB RAM + 512 GB का 40,999 रुपये का है। इसे Space Brown और Sunset Gold कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart, कंपनी की वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन को HDFC Bank, ICICI Bank, One Card, Kotak Bank, Bank of Baroda और DBS के कार्ड्स के इस्तेमाल से खरीदने पर 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके लिए नौ महीने की नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प है। Reno 12 Pro 5G के लिए एक्सचेंज ऑफर फ्लिपकार्ट पर 36,400 रुपये तक सीमित है। 

Reno 12 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए HDR10+ सपोर्ट है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। Reno 12 Pro 5G में 12 GB तक LPDDR4X RAM और 512 GB की  UFS 3.1 स्टोरेज है। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT600 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसमें 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल Samsung S5KJN5 टेलीफोटो कैमरा भी है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का Samsung S5KJN5 कैमरा है। इसकी कैमरा यूनिट कुछ AI फीचर्स के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले कुछ वर्षों में Oppo की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and slim design
  • Vibrant 120Hz AMOLED display
  • Fast wired charging
  • Versatile camera system
  • Useful AI features
  • Bad
  • Bloatware
  • No wireless charging
  • Pricing could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.