64MP कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग वाले Oppo Reno 10 Pro+ की लाइव फोटो भारत में लीक, जानें कैसा है स्मार्टफोन

Oppo Reno 10 Pro+ 5G में 6.74 इंच की फुल एचडी + ओलेड कर्व्‍ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जून 2023 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 10 Pro+ 5G में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्‍कोप कैमरा दिया गया है।
  • Oppo Reno 10 Pro+ 5G में 6.74 इंच की फुल एचडी + ओलेड कर्व्‍ड डिस्प्ले है।
  • Oppo Reno 10 Pro+ में 4700 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Oppo Reno 10 Pro+ 5G में 64 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो कथित तौर पर Reno 10 सीरीज के तहत Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro Plus को चीनी बाजार के बाहर जैसे कि भारत में लॉन्च करने का प्लान बना रही है। हालांकि, रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Reno 10 और Reno 10 Pro के भारतीय वर्जन Snapdragon 778G के बजाय Dimensity 7050 प्रोसेसर से लैस हो सकते हैं। आइए ओप्पो के आगामी फोन के बारे में जानते हैं।

अब, 91 मोबाइल्स ने Reno 10 Pro+ के भारतीय मॉडल की एक लाइव फोटो शेयर की है, जिससे इसके डिजाइन का खुलासा हुआ है। 91मोबाइल्स द्वारा शेयर की गई फोटो में फोन दो कलर ऑप्शन ट्वाइलाइट पर्पल और मून सी ब्लैक का खुलासा करता हैं। ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन का डिजाइन चीनी वर्जन के जैसा 3D कर्व्ड है। ऐसे में इसकी ज्यादा संभावना से फोन के स्पेसिफिकेशंस में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।


Advertisement
Oppo Reno 10 Pro+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo Reno 10 Pro+ 5G में 6.74 इंच की फुल एचडी + ओलेड कर्व्‍ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।  कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्‍कोप कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 4700 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 100 वॉट फास्ट  चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Oppo Reno 10 Pro+ में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के मामले में ओप्पो के इस फोन में 16GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5जी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Vibrant, curved-edge display
  • Impressive gaming performance
  • Good battery life, 100W fast charging
  • Quality telephoto and selfie cameras
  • Bad
  • No wireless charging or IP rating
  • Spammy notifications from first-party apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Reno 10 Pro, Oppo Reno 10 Pro Plus, Oppo Reno 10

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.