Oppo R17 Pro 4 दिसंबर को होगा भारत में लॉन्च

Oppo R17 Pro को भारत में 4 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस दिन मुंबई में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। ओप्पो ने Oppo R17 Pro के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 नवंबर 2018 17:18 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो आर17 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा
  • Oppo R17 Pro में तीन रियर कैमरे हैं
  • Oppo R17 Pro में 3700 एमएएच की बैटरी मिलेगी
Oppo R17 Pro को भारत में 4 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस दिन मुंबई में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। ओप्पो ने Oppo R17 Pro के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। गौर करने वाली बात है कि Oppo R17 को इस इवेंट में नहीं लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी पुष्टि गैजेट्स 360 से की है। अहम खासियतों की बात करें तो ओप्पो आर17 प्रो वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वूक चार्जिंग और 8 जीबी रैम के साथ आता है।
 

Oppo R17 Pro की कीमत और उपलब्धता

ओप्पो आर17 प्रो की भारतीय कीमत का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इसका खुलासा लॉन्च इवेंट में ही होगा। Oppo R17 Pro को चीनी मार्केट में 4,299 चीनी युआन (करीब 44,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था। इसका एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। मार्केट में ओप्पो आर17 प्रो की सीधी भिड़ंत OnePlus 6T से होगी।
Advertisement
 

Oppo R17 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला ओप्पो आर17 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5 प्रतिशत आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरा मिलेंगे। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा, जिसका अर्पचर/1.5-2.4 है। दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.6 है। तीसरा सेंसर TOF 3डी स्टीरियो कैमरा है। अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि तीसरा सेंसर क्या करेगा।

Oppo R17 Pro में 3700 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो सुपर वूव टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.6x74.6x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 183 ग्राम है। Oppo R17 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Insane charging speeds
  • Good cameras
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • 3D camera feature doesn’t work yet
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.