Oppo की Find X9 Ultra के लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा

यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष अप्रैल में चीन में पेश किए गए Find X8 Ultra की जगह लेगा। इसमें Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मई 2025 18:46 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष अप्रैल में चीन में पेश किए गए Find X8 Ultra की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरा मिल सकते हैं
  • कंपनी की Find X9 सीरीज में चार स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं

इस स्मार्टफोन में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का Find X9 Ultra जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में चीन में पेश किए गए Find X8 Ultra की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरा मिल सकते हैं। इनमें से दो पेरिस्कोप कैमरा हो सकते हैं। कंपनी की Find X9 सीरीज में चार स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Find X9 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसकी रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सुपर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। 

कंपनी के Find X8 Ultra में Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-900 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700 3X टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 6X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Find X9 Ultra में  Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज में Find X9, Find X9+ और Find X9 Pro भी शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek का आगामी Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में 6.3 इंच, 6.59 इंच और 6.78 इंच के डिस्प्ले हो सकते हैं। इनमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है। 

हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि इस सीरीज के Find X9 Pro में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Oppo के Find X8 Pro में  डुअल टेलीफोटो कैमरा दिए गए थे। Find X9 Pro में 200 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। हाल ही में Oppo के K13 5G की भारत में बिक्री शुरू हुई थी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 दिया गया है। K13 5G की 7,000 mAh की बैटरी 80 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and solid feel
  • Decent performance
  • Capable camera setup
  • IP68 and IP69
  • Fantastic battery backup
  • Bad
  • Unavailable in India
  • Peak brightness is not on par with the competition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  3. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  2. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  3. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  5. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  7. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  9. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.