• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo की मोबाइल चार्जिंग को फास्ट बनाने की तैयारी, 300W चार्जिंग सॉल्यूशन ला सकती है कंपनी

Oppo की मोबाइल चार्जिंग को फास्ट बनाने की तैयारी, 300W चार्जिंग सॉल्यूशन ला सकती है कंपनी

एक अन्य चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने 300 W चार्जर लॉन्च किया है, जिसे सबसे तेज स्मार्टफोन चार्जर कहा जाता है

Oppo की मोबाइल चार्जिंग को फास्ट बनाने की तैयारी, 300W चार्जिंग सॉल्यूशन ला सकती है कंपनी

यह Redmi के 300 W चार्जर को टक्कर देगा

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन कंपनियों के बीच अपने तेज चार्जिंग सॉल्यूशंस लाने की होड़ है
  • हाल ही में Infinix ने 260 W फास्टचार्ज सॉल्यूशन लॉन्च किया था
  • पिछले महीने Oppo ने अपनी Find X6 में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo एक नए फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन को तैयार कर रही है। कंपनी 300 W SuperVooc फास्ट चार्जर को लॉन्च कर सकती है। यह  Redmi के 300 W चार्जर को टक्कर देगा, जिसे सबसे तेज स्मार्टफोन चार्जर कहा जाता है। स्मार्टफोन कंपनियों के बीच अपने हैंडसेट्स के साथ तेज चार्जिंग सॉल्यूशंस को लाने की प्रतिस्पर्धा है। 

इनमें से कुछ कंपनियां फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशंस तैयार कर रही हैं। हाल ही में Infinix ने 260 W फास्टचार्ज सॉल्यूशन लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने 110 W फास्टचार्ज सॉल्यूशन भी उपलब्ध कराया था। टिप्सटर Digital Chat Station ने Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Oppo 4,450 mAh बैटरी के साथ 300 W SuperVooc फास्ट चार्जिंग सॉल्यूशन को तैयार कर रही है। इसे इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। Redmi का दावा है कि उसका 300 W चार्जर किसी स्मार्टफोन को पांच मिनट में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। कंपनी का कहना है कि इससे 4,100 mAh की बैटरी को 43 सेकेंड में 10 प्रतिशत, दो मिनट और 13 सेकेंड में 50 प्रतिशत और पांच मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। 

पिछले महीने Oppo ने अपनी  Find X6 में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इनमें से Find X6 Pro तीन स्टोरेज वेरिएंट्स और Find X6 दो स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीदा जा सकेगा। ये दोनों स्मार्टफोन तीन कलर्स में उपलब्ध कराए गए हैं। चीन में लॉन्च किए गए इन स्मार्टफोन्स में Hasselblad ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा यूनिट है। 

कंपनी के Find X6 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 4,499 युआन (लगभग 54,100 रुपये) और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज का 4,999 युआन (लगभग 60,100 रुपये) है। यह तीन कलर्स,  गोल्ड, ग्रीन और ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है। इस सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन  Oppo Find X6 Pro को 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज, 16 GB RAM + 256 GB स्टोरेज और 16 GB RAM + 512 GB स्टोरेज में खरीदा जा सकेगा और इनके प्राइस क्रमशः 5,499 युआन (लगभग 72,200 रुपये), 6,499 युआन (लगभग लगभग 78,200 रुपये) और 6,999 युआन (लगभग 84,200 रुपये) हैं। यह स्मार्टफोन ब्राउन, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम सपोर्ट वाले Oppo Find X6 में 6.74 इंच OLED डिस्प्ले 2,772 x 1,240 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »