• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अलर्ट! Oppo, OnePlus, Realme के नकली फोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, कहीं आपके साथ भी हो न जाए ठगी!

अलर्ट! Oppo, OnePlus, Realme के नकली फोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, कहीं आपके साथ भी हो न जाए ठगी!

कहा गया है कि जो मोबाइल पैक हो रहे थे वे हुबहू असली कंपनी के प्रोडक्ट के जैसे थे।

अलर्ट! Oppo, OnePlus, Realme के नकली फोन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, कहीं आपके साथ भी हो न जाए ठगी!

Photo Credit: Oppo

Oppo, OnePlus और Realme के नकली स्मार्टफोन बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। (सांकेतिक फोटो)

ख़ास बातें
  • Oppo, OnePlus और Realme के नकली स्मार्टफोन्स का कारोबार।
  • फैक्ट्री दिल्ली में स्थित बताई गई है जो कि करोल बाग एरिया में चल रही थी।
  • अवैध मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली 8 मशीनें सीज़।
विज्ञापन

स्मार्टफोन खरीदने से पहले आप भी सावधान और जागरूक हो जाइए!हो सकता है कि आप जो स्मार्टफोन खरीद रहे हों वह नकली हो! दिल्ली में एक ऐसी ही फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है जिसमें Oppo, OnePlus और Realme के नकली स्मार्टफोन बनाए जा रहे थे। ये स्मार्टफोन देखने में एकदम से असली स्मार्टफोन्स के जैसे लग रहे थे। यानी इनको पहचानना बहुत मुश्किल था कि स्मार्टफोन असली है या नकली। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

Oppo, OnePlus और Realme के नकली स्मार्टफोन बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यह फैक्ट्री दिल्ली में स्थित बताई गई है जो कि करोल बाग एरिया में है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करोल बाग के दो गोदामों में छोपेमारी कर उन्हें सील कर दिया। यहां से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। करोल बाग और मोती नगर की फैक्ट्रियों में ये फेक मोबाइल बनाए जा रहे थे। पुलिस ने रेघरपुरा और करोलबाग में दो गोदाम सील किए हैं। 

इन गोदामों में नकली मोबाइल्स पर असली नामी कंपनियों की लेबलिंग की जा रही थी। मोती नगर की फैक्ट्री में इन नकली प्रोडक्ट्स के लिए पैकेजिंग बॉक्स बनाए जा रहे थे। उसे भी पुलिस ने सील कर दिया है।  पुलिस का कहना है कि अवैध मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली 8 मशीनों को सीज किया गया है। बड़े पैमाने पर यहां नकली मोबाइल पैक किए जा रहे थे। फिर इन्हें मार्केट में ले जाकर नामी ब्रांड्स के मोबाइल बनाकर बेचा जा रहा था। 

इस पूरे धंधे में एक प्रिंटिंग प्रेस और तीन गोदाम आपस में संबंधित पाए गए हैं। इन सभी जगहों पर माल की ब्रैंडिंग होती थी, उन्हें पैक किया जाता था, और फिर नकली फोन बनाकर मार्केट में सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने इस अवैध काम में इस्तेमाल होने वाली सभी तरह की मशीनों को सीज किया है। कहा गया है कि जो मोबाइल पैक हो रहे थे वे हुबहू असली कंपनी के प्रोडक्ट के जैसे थे। यहां पर Oppo, Realme और OnePlus के नकली फोन बरामद हुए हैं। इसलिए फोन खरीदते समय प्रोडक्ट की ओरिजनलिटी जरूर सुनिश्चित करें। टेक खबरों, और अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 से जुड़े रहें। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »