कंपनी फोन को 7000mAh बैटरी के साथ पेश कर सकती है।
Photo Credit: Oppo
Oppo ने हाल ही में Find X9 Pro को पेश किया है जिसमें Dimensity 9500 चिपसेट है।
Oppo जल्द ही धांसू बैटरी वाला नया फोन लॉन्च कर सकती है। इसमें 7000mAh की बैटरी मिल सकती है। चीन में एक सर्टिफिकेशन साइट में यह डिवाइस स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। यह 1570×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आने वाला है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर बताया गया है। आइए जानते हैं Oppo अपकमिंग स्मार्टफोन में और क्या होगा खास।
Oppo का नया अपकमिंग फोन 7000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। फोन को चीन के MIIT सर्टिफिकेशन में लिस्टेड देखा गया है। इसका मॉडल नम्बर PLT120 बताया गया है। फोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले बताया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, इसमें एलसीडी पैनल आने वाला है जिसमें 1570×720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन के डाइमेंशन भी यहां मेंशन किए गए हैं जो कि 166.6 × 78.5 × 8.61 mm बताए गए हैं।
ओप्पो का नया फोन PLT120 वजन में 216 ग्राम का बताया गया है। इसका बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो कि 6,830mAh कैपिसिटी के साथ मेंशन की गई है। कंपनी फोन को 7000mAh बैटरी के साथ प्रोमोट कर सकती है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में 2.4GHz क्लॉक स्पीड के साथ ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिल सकता है। यह एक 5G चिपसेट कहा जा रहा है। फोन को कंपनी एक से अधिक रैम-मैमोरी कॉम्बिनेशन में उतार सकती है। इसका शुरुआती वेरिएंट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। फोन में 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आने की संभावना है।
Oppo PLT120 में कनेक्टिविटी के लिए Dual SIM, 5G (NSA/SA), LTE बैंड, WCDMA, GSM, Bluetooth, और USB जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा आ सकता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सपोर्टिव सेंसर दिया जा सकता है। फ्रंट में फोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट लॉक, फेसअनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स होंगे। फोन में सभी जरूरी सेंसर्स जैसे ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, और एम्बियंट लाइट सेंसर देखने को मिल सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स