ओप्पो नियो 7 स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2015 17:56 IST
पिछले हफ्ते दुबई में आर7एस स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद ओप्पो ने अब नया नियो 7 हैंडसेट पेश किया है। स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है जिसमें कीमत और उपलब्धता का ज़िक्र नहीं है। उम्मीद है कि कंपनी नियो 7 स्मार्टफोन को आने वाले दिनों में मार्केट में पेश करेगी।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी की वेबसाइट पर ओप्पो नियो 7 के इंडियन वर्ज़न को भी लिस्ट किया गया है। इस हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल हो रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।

ओप्पो नियो 7 स्मार्टफोन में 5 इंच क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 मौजूद होगा और साथ में 1 जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

नियो 7 स्मार्टफोन में फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। यह एक डुअल सिम डिवाइस है। 4 जी कनेक्टिविटी के अलावा इसमें वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी, 3जी और जीपीएस फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement
 
ओप्पो नियो 7 में 2420 एमएएच की नॉन रीमूवेबल बैटरी है। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन का डाइमेंशन 142.7x71.7x7.55 मिलीमीटर है और वज़न 141 ग्राम।
Advertisement

कंपनी की लिस्टिंग में बताया गया है कि नियो 7 का स्क्रीन सेल्फी लेते वक्त ज्यादा ब्राइट हो जाएगा ताकि कम रोशनी में फोटो लेने में आसानी हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  2. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
  3. Sennheiser Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  4. ₹1 हजार में 90 घंटे के बैटरी बैटअप वाला वायरलेस हेडफोन! Lyne Hydro 8 हुए भारत में लॉन्च
  5. Poco X8 Power लॉन्च होगा 10000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
  7. Poco M8x 5G लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 3 दिन चलेगी बैटरी, जानें कितनी है कीमत
  8. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  9. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.