Oppo K7x स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Oppo ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर घोषणा करते हुए बताया है कि Oppo K7x के एकमात्र 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 15,600 रुपये) होगी।

Oppo K7x स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Oppo K7x में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है

ख़ास बातें
  • Oppo K7x में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले मिलता है
  • फोन 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी से है लैस
  • ओप्पो का नया मिड-रेंज फोन 5जी कनेक्टिविटी करता है सपोर्ट
विज्ञापन
Oppo K7x को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन को कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट कर दिया है और साथ ही इसके लॉन्च की घोषणा चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo के जरिए भी की। ओप्पो के7एक्स कंपनी की ओर से मिड-रेंज 5G पेशकेश है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले एलसीडी डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 720 चिपसेट मिलता है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज जोड़ी गई है। इसकी अन्य खासियतों में 48-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी शामिल हैं।
 

Oppo K7x price

Oppo ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर घोषणा करते हुए बताया है कि ओप्पो के7एक्स के एकमात्र 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 15,600 रुपये) होगी। फोन को ब्लू शैडो और ब्लैक मिरर रंग विकल्पों में पेश किया गया है। वीवो पर की गई घोषणा के मुताबिक, फोन को चीन की सबसे बड़ी सालाना सेल 11.11 पर रियायती कीमत पर बेचा जाएगा।

Oppo K7x के भारत समेत अन्य बाज़ारों में एंट्री को लेकर फिलहाल ओप्पो ने किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
 

Oppo K7x specifications

डुअल सिम ओप्पो के7एक्स स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित ColorOS 7.2 कस्टम स्किन पर चलता है। फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ 6.50-इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जिसमें सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट शामिल है। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 405 पीपीआई है और अधिकतम 600 निट ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मिलती है। Oppo K7x को मीडियाटेक डायमेंसिटी 720 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है, जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता।

कैमरों की बात करें, तो Oppo K7x में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर, और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल के मैक्रो और पोर्ट्रेट सेंसर मिलते हैं। सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.0 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल सेंसर मिलता है, जिसे होल-पंच डिस्प्ले के अंदर सेट किया गया है।

OPPO K7x में बड़ी 5,000mAh बैटरी मिलती है, जो 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 5जी, 4जी एलटीई, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी समेत और भी कई विकल्प शामिल हैं। सेंसर की बात करें, तो फोन में जियोमैग्नेटिक, लाइट, डिस्टेंस, जायरोस्कोप, एक्सलरेशन आदि सेंसर मिलते हैं। फोन का डायमेंशन 162.2x75.1x9.1 मिलीमीटर और वज़न 194 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 720
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  3. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  6. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  9. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »