Oppo K3 के स्पेसिफिकेशन लीक, अनोखे स्विंग कैमरा मॉड्यूल से होगा लैस

Oppo K3 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाए की खबर है जो इशारा एमोलेड पैनल की ओर है, Oppo K1 की तरह।

Oppo K3 के स्पेसिफिकेशन लीक, अनोखे स्विंग कैमरा मॉड्यूल से होगा लैस
ख़ास बातें
  • Oppo K3 में 3,680 एमएएच की बैटरी होने का दावा है
  • Oppo K3 के दो वेरिएंट होंगे
  • ओप्पो के3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिए जाने का दावा
विज्ञापन
खबर है कि Oppo अपनी Reno सीरीज़ के खास साइड स्विंग पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल को और फोन का हिस्सा बनाने पर विचार कर रही है। इनमें से एक हैंडसेट Oppo K3 होगा। इंटरनेट पर Oppo K3 के अहम स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। पता चला है कि इस Oppo फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा। बता दें कि ओप्पो के3 मार्केट में आ चुके Oppo K1 का अपग्रेड होगा। यह 20 वॉट VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। Oppo K3 के डिस्प्ले, रैम और कलर वेरिएंट के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

Weibo पर लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Oppo K3 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाए की खबर है जो इशारा एमोलेड पैनल की ओर है, Oppo K1 की तरह। ओप्पो के3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिए जाने का दावा है। देखा जाए तो यह ओप्पो के1 की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा। क्योंकि यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है।

Oppo K3 के दो वेरिएंट होंगे- 6 जीबी और 8 जीबी रैम, दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएंगे। Oppo के अगले फोन में साइड स्विंग पॉप-अप मॉड्यूल वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इस मॉड्यूल की झलक Oppo Reno में मिल चुकी है। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। Oppo K3 में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। फिलहाल, अपर्चर, पिक्सल साइज़ और अन्य जानकारियों के बारे में नहीं पता है।

Oppo K3 में 3,680 एमएएच की बैटरी होने का दावा है। Oppo की बैटरी 20 वॉट VOOC 3.0 फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। इस ओप्पो फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक होगा। मार्केट में ओप्पो के3 को नेब्यूला पर्पल, डार्क ब्लैक और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस फोन का डाइमेंशन 161.2x76x9.4 मिलीमीटर होगा और वज़न 191 ग्राम।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo K3 Specifications, Oppo K3 Features
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »