Oppo K3 भारत में 19 जुलाई को होगा लॉन्च

16 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले Oppo K3 में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 जुलाई 2019 14:46 IST
ख़ास बातें
  • चीनी मार्केट में ओप्पो के3 की कीमत करीब 16,000 रुपये से होती है शुरू
  • एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है ओप्पो के3
  • Oppo K3 की भिड़ंत रेडमी नोट 7 प्रो, रियलमी 3 प्रो और वीवो ज़ेड1 प्रो से

Oppo K3 चीन में पहले हो चुका है लॉन्च

Oppo K3 किस दिन भारत में लॉन्च होगा? इसका खुलासा अमेज़न इंडिया के टीज़र पेज से हो गया है। बताया गया है कि ओप्पो के3 से भारतीय मार्केट में 19 जुलाई को पर्दा उठ जाएगा। इस फोन के लिए इस ई-कॉमर्स साइट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ‘Notify Me' बटन को लाइव भी कर दिया गया है। याद रहे कि ओप्पो के3 को मई महीने में चीनी मार्केट में उतारा गया था। अब यह भारतीय मार्केट में आएगा। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ओप्पो के3 पॉप-अप सेल्फी कैमरे, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आता है।

ओप्पो के3 को भारत में 19 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। रजिस्ट्रेशन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कीमत और उपलब्धता की जानकारी का खुलासा लॉन्च के दिन होगा। अमेज़न लिस्टिंग से पर्पल और ब्लैक कलर वेरिएंट का पता चला है।
Advertisement
 

Oppo K3 से 19 जुलाई को उठेगा पर्दा

Oppo K3 Price in India (Expected)

चीनी मार्केट में ओप्पो के3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,100 रुपये) है। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 19,100 रुपये) है। इसका टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस है और इसकी कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 23,200 रुपये) है। भारत में कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
 

ओप्पो के3 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम है।

फोन में गेमबूस्ट 2.0 पहले से ही प्री-इंस्टॉल है जो फ्रेम बूस्ट और टच बूस्ट जैसे फीचर्स से लैस है। ओप्पो के3 में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी, डेप्थ सेंसर दिया गया है। ओप्पो के3 में एआई पोर्टेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।
Advertisement

सॉफ्टवेयर एल्गोरिथ्म का उपयोग करके डार्क शॉट्स को ब्राइट करने के लिए अल्ट्रा क्लियर नाइट व्यू 2.0 फीचर दिया गया है। ओप्पो के3 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 64 जीबी, दूसरा 128 जीबी और तीसरा 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी शामिल है।
Advertisement

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओप्पो के3 में जान फूंकने के लिए 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओप्पो वूक 3.0 तकनीक के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Fast autofocus, good cameras
  • Bad
  • Portrait mode isn’t always effective
  • A bit too large for some hands
  • Lack of microSD card slot could be a problem on 64GB model
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K3, Oppo K3 Price in India, Oppo K3 Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.