Oppo K3 आज होगा भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Oppo K3 Sale: ओप्पो क3 को आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ओप्पो ब्रांड के इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न से खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जुलाई 2019 09:40 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो के3
  • Amazon.in पर बिकेगा Oppo K3
  • एक्सिस बैंक के कार्ड पर मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट

Oppo K3 आज होगा भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Oppo K3 आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ओप्पो के3 को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न से खरीदा जा सकेगा, कंपनी ने हैंडसेट के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे हैं- एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ। ओप्पो के3 को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह Redmi K20, Samsung Galaxy M40 और Vivo V15 को कड़ी चुनौती देगा। ओप्पो के3 में गेमबूस्ट 2.0 और फास्ट चार्जिंग के लिए वूक 3.0 सपोर्ट दिया गया है। ओप्पो के3 में फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है और स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है।
 

Oppo K3 की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स

भारत में ओप्पो के3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है। ओप्पो के3 के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- ऑरोरा ब्लू और जेड ब्लैक। जैसा कि आपको बताया कि हैंडसेट की बिक्री दोपहर 12 बजे से अमेज़न पर होगी।

ओप्पो के3 खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक अमेजन पे बैलेंस के रूप में मिलेगा। एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट है। जियो की ओर से 7,050 रुपये के फायदे, लेंसकार्ट गिफ्ट वाउचर और ओयो वाउचर के साथ ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।
 

Oppo K3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम है।

अब बात ओप्पो के3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स519 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का आईएमएक्स471 पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। ओप्पो के3 में एआई पोर्टेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

सॉफ्टवेयर एल्गोरिथ्म का उपयोग करके डार्क शॉट्स को ब्राइट करने के लिए अल्ट्रा क्लियर नाइट व्यू 2.0 फीचर दिया गया है। ओप्पो के3 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 64 जीबी, दूसरा 128 जीबी स्टोरेज के साथ। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी शामिल है।
Advertisement

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट में जान फूंकने के लिए 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओप्पो वूक 3.0 तकनीक के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Fast autofocus, good cameras
  • Bad
  • Portrait mode isn’t always effective
  • A bit too large for some hands
  • Lack of microSD card slot could be a problem on 64GB model
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.