Oppo K3 आज होगा भारत में लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे से होगा लैस

Oppo K3 India Launch: ओप्पो के3 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो ब्रांड के इस हैंडसेट के बारे में जानें।

Oppo K3 आज होगा भारत में लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे से होगा लैस

Oppo K3 आज होगा भारत में लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे से होगा लैस

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो के3
  • ओप्पो के3 का लॉन्च इवेंट शाम 6 बजे होगा शुरू
  • Oppo K3 में होगी 3,765 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Oppo K3 स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो के3 को पर्पल और ब्लैक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ उतारा जा सकता है, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लॉन्च इवेंट शाम 6 बजे शुरू होगा। ओप्पो के3 को सबसे पहले इस साल मई में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था और यह हैंडसेट डुअल रियर कैमरा सेटअप, पॉप-अप सेल्फी सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। ओप्पो ने हाल ही में भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन ओप्पो ए9 को लॉन्च किया है। बता दें कि ओप्पो ए9 में जान फूंकने के लिए 4,020 एमएएच की बैटरी और फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं।

ओप्पो के3 का लॉन्च इवेंट शाम 6 बजे शुरू होगा। हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में तो जानकारी इवेंट के दौरान ही सामने आएगी। ओप्पो के3 को अमेज़न इंडिया और ओप्पो ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। अमेज़न पर ओप्पो के3 के लिए अलग से एक पेज़ बनाया गया है जहां फोन के कुछ फीचर्स के बारे में बताया गया है।
 

Oppo K3 की भारत में कीमत (उम्मीद)

जैसा कि हमने आपको बताया हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता से पर्दा तो लॉन्च इवेंट के दौरान ही उठेगा। चीनी मार्केट में ओप्पो के3 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,100 रुपये) है। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 19,100 रुपये) है। इसका टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस है और इसकी कीमत 2,299 चीनी युआन (लगभग 23,200 रुपये) है।
 

Oppo K3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला यह फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम है।

फोन में गेमबूस्ट 2.0 पहले से ही प्री-इंस्टॉल है जो फ्रेम बूस्ट और टच बूस्ट जैसे फीचर्स से लैस है। Oppo K3 में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं, 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी, डेप्थ सेंसर दिया गया है। Oppo K3 में एआई पोर्टेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

सॉफ्टवेयर एल्गोरिथ्म का उपयोग करके डार्क शॉट्स को ब्राइट करने के लिए अल्ट्रा क्लियर नाइट व्यू 2.0 फीचर दिया गया है। Oppo K3 के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 64 जीबी, दूसरा 128 जीबी और तीसरा 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी शामिल है।

सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Oppo K3 में जान फूंकने के लिए 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओप्पो वूक 3.0 तकनीक के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अब बात कंपनी के नए वूक और सुपर वूक पावर बैंक की। Oppo वूक 20 वाट टू-वे चार्जिंग सपोर्ट तो वहीं दूसरी ओर ओप्पो सुपर वूक 50 वाट टू-वे चार्जिंग सपोर्ट करता है। दोनों ही यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Fast autofocus, good cameras
  • कमियां
  • Portrait mode isn’t always effective
  • A bit too large for some hands
  • Lack of microSD card slot could be a problem on 64GB model
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »