Oppo Find X9s में मिल सकती है 7,025mAh की बैटरी, इंटरनेशनल मार्केट में जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X9s में 6.59 इंच डिस्प्ले 1.5 K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Oppo Find X8s की जगह ले सकता है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek latest Dimensity 9500s मिल सकता है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X9s के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Oppo Find X8s की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए जाने वाले इसके वेरिएंट से अलग होगा। Oppo Find X9s में 6.59 इंच डिस्प्ले 1.5 K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए 256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्प हो सकते हैं। भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में Oppo Find X9s को लॉन्च किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। Oppo Find X9s में 7,025 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X8s में 5,700 mAh की बैटरी थी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek latest Dimensity 9500s मिल सकता है। भारत में नए MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ यह शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। MediaTek ने 's' सीरीज के चिपसेट का परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया है। 

Oppo Find N6 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष फरवरी में पेश किए गए Oppo Find N5 की जगह ले सकता है। हाल ही में चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर, Zhou Yibao ने बताया था कि कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 होगा। इस स्मार्टफोन को मार्च में चाइनीज न्यू ईयर के जश्न के बाद लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find N6 को चीन के अलावा चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की कम संभावना है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.