Oppo Find X9s के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है चिपसेट

भारत में नए MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ यह शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। MediaTek ने 's' सीरीज के चिपसेट का परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 फरवरी 2026 17:36 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
  • Oppo Find X9s में 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है

भारत में पिछले नवंबर में Oppo Find X9 को लॉन्च किया गया था

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X9s के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। भारत और कुछ अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर  MediaTek latest Dimensity 9500s दिया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में नए MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ यह शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। MediaTek ने 's' सीरीज के चिपसेट का परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया है। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में यह स्मार्टफोन भारत और दक्षिण एशिया के अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स चीन में जल्द लॉन्च किए जाने वाले Oppo Find X9s Pro के समान हो सकते हैं। Oppo Find X9s में 6.3 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Oppo Find X9s में 7,000 mAh की बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। 

Oppo Find X9 Ultra को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अप्रैल में लाए गए Oppo Find X8 Ultra की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल Sony LYT-901 कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल OmniVision कैमरा और 10X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 कैमरा के साथ डुअल टेलीफोटो कैमरा भी हो सकते हैं।  Oppo Find X9 Ultra में रेट्रो और रग्ड डिजाइन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले की क्वालिटी, कैमरा के परफॉर्मेंस और बैटरी कैपेसिटी पर फोकस किया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है। Oppo Find X9 Ultra में कम से कम 7,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। आगामी स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  3. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  4. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  6. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  7. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  9. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  10. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.