Oppo की Find X9 सीरीज अगले महीने होगी लॉन्च, 7,500mAh तक की बैटरी 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Find X9 और Find X9 Pro शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया Trinity Engine होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 सितंबर 2025 18:00 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Oppo Find X9 और Find X9 Pro शामिल हो सकते हैं
  • ये Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलने वाले शुरुआती स्मार्टफोन होंगे
  • इस सीरीज के Find X9 Pro में 7,500 mAh की बैटरी होगी

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo की Find X9 सीरीज को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Oppo Find X9 और Find X9 Pro शामिल हो सकते हैं। ये Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलने वाले शुरुआती स्मार्टफोन होंगे। इन स्मार्टफोन्स के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। 

Oppo ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Find X9 सीरीज को 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स के लिए चीन में कंपनी की वेबसाइट के जरिए प्री-रिजर्वेशन लिए जा रहे हैं। आगामी स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जाएगा। कस्टमर्स को इनमें ColorOS 16 प्री-इंस्टॉल्ड मिलेगा। Android 16 पर बेस्ड इस नए यूजर इंटरफेस को 15 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, Pete Lau ने Oppo Find X9 सीरीज के इंटरनेशनल लॉन्च का भी टीजर दिया है। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया Trinity Engine होगा। इस सीरीज के Find X9 में 7,000 mAh और Find X9 Pro में 7,500 mAh की बैटरी होगी। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इस सीरीज के Find X9 Pro में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो  कैमरा 70 mm फोकल लेंथ और f/2.1 अपार्चर के साथ होगा। 

इससे पहले Xpertpick ने एक रिपोर्ट में बताया था कि इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का  Samsung JN1 कैमरा दिया जा सकता है। इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर  सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  2. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.