Oppo Find X8s होगा 5,700mAh बैटरी के साथ IP68/69 रेटिंग से लैस!

Oppo जल्द ही Oppo Find X8s और Find X8s+ को लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2025 13:57 IST
ख़ास बातें
  • Oppo जल्द ही Oppo Find X8s और Find X8s+ को लेकर आने वाला है।
  • Oppo Find X8s में कॉम्पैक्ट 6.31 इंच डिस्प्ले मिलेगी।
  • Oppo Find X8s में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट दिया जाएगा।

OPPO Find X8 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Oppo

Oppo जल्द ही Oppo Find X8s और Find X8s+ को लेकर आने वाला है। हाल ही में Oppo ने कंफर्म किया है कि Oppo Find X8s और Find X8s+ में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट मिलेगा और ये दोनों फोन इस आगामी चिपसेट वाले पहले फोन होंगे। ब्रांड ने इसके अलावा पोस्टर के जरिए फोन के कुछ अन्य स्पेसिफिकेशंस भी साझा किए हैं। यहां हम आपको Find X8s के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo Find X8s कब होगा उपलब्ध


Advertisement
Oppo Find X8s को चीन में 10 अप्रैल को अन्य Oppo डिवाइस जैसे कि Find X8s Plus, X8 Ultra, Pad 4 Pro, Watch X2 Mini और Enco Free 4 के साथ लॉन्च किया जाएगा।


Oppo Find X8s Specifications


इस पोस्ट की फोटो में Oppo Find X8s का फ्रंट डिजाइन दिखाया गया है। इसमें कॉम्पैक्ट 6.31 इंच डिस्प्ले है, जिसके चारों ओर अल्ट्रा-थिन बेजेल्स है। ब्रांड ने अभी तक स्मार्टफोन के रियर डिजाइन का खुलासा नहीं किया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट है, जो 3.73GHz पर क्लॉक करता है। नई चिप का परफॉर्मेंस पहले ही इसकी गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए सामने आ चुका है। इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने कंफर्म किया कि Find X8s चार कॉन्फिगरेशन जैसे कि 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB में उपलब्ध होगा।
Advertisement

Oppo ने यह भी खुलासा किया है कि Oppo Find X8s में IP68/69 रेटिंग होगी, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होगा है। फोन में 5,700mAh की बैटरी होगी। फोन के 3C सर्टिफिकेशन से पता चला था कि यह 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है। हाल ही में एक लीक ने सुझाव दिया कि यह 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट करेगा।

आगामी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ आएगा। कैमरा सेटअफ की बात करें तो ब्रांड अपने प्रीमियम फ्लैगशिप फोन पर Hasselblad ऑप्टिमाइजेशन अपडेट जारी रखेगा। हालांकि, कैमरे डिटेल्स की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.