Oppo Find X8 Ultra में मिलेगा 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले, टेलीफोटो मैक्रो कैमरा! जानें कब होगा लॉन्च?

Oppo Find X8 Ultra के इसी साल मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जनवरी 2025 22:05 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X8 Ultra को 2K रिजॉल्यूशन वाला 2.5D फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है
  • कंपनी स्मार्टफोन में एक फिजिकल टेलीफोटो मैक्रो कैमरा इस्तेमाल कर सकती है
  • फोन 6,000 mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से हो सकता है लैस

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X8 Ultra पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है Find X8 सीरीज का कथित टॉप-एंड मॉडल 6000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC के साथ आ सकता है। अब, एक लेटेस्ट लीक में इशारा दिया गया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में 2.5D फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं, इसके रियर कैमरा सेटअप की जानकारी भी दी गई है। Oppo Find X8-सीरीज को भारत में लॉन्च किया जा चुका है, जिसमें Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो Oppo इस सीरीज में एक Mini और X8s सीरीज के कुछ मॉडल्स को जोड़ सकती है, जिनके इसी साल लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है।

चीन के एक टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (नाम चीनी भाषा से अनुवादित) ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि Oppo Find X8 Ultra को 2K रिजॉल्यूशन वाला 2.5D फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इतना ही नहीं, पोस्ट यह भी बताता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में एक फिजिकल टेलीफोटो मैक्रो कैमरा इस्तेमाल कर सकती है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Oppo Find प्रोडक्ट मैनेजर पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुके हैं कि अपकमिंग Find X8 Ultra में टेलीफोटो मैक्रो शूटर शामिल होगा। 
Advertisement

Oppo Find X8 Ultra के इसी साल मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 90W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है। समान टिप्सटर पहले दावा कर चुका है कि Find X8 Ultra के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 1/1.56 इंच टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सल का 1/2 इंच Sony IMX882 सेंसर मिल सकता है।

स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट शामिल हो सकता है। वहीं, लीक्स कहते हैं कि इसमें अल्‍ट्रासोनिक फ‍िंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।Find X8 Ultra द्वारा IP68 और IP69 रेटिंग प्राप्त किए जाने की खबर है।
Advertisement

Oppo Find X8 को भारत में बीते दिनों लॉन्‍च किया गया था। इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। यह स्पेस ब्लैक और स्टार ग्रे कलर्स में आता है। वहीं, Oppo Find X8 Pro के 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। यह फोन स्पेस ब्लैक और पर्ल वाइट कलर में आता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.