Oppo Find X8 सीरीज MediaTek के फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ इस दिन होगी लॉन्च

अपकमिंग Find X सीरीज के भी स्टैंडर्ड और Ultra मॉडल के साथ आने की उम्मीद है। लीक्स पहले ही दावा कर चुके हैं कि Oppo Find X8 में 6.5-इंच 1.5K डिस्प्ले मिलेगा और यह 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2024 19:04 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X8 सीरीज के 24 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने की घोषणा की गई है
  • सीरीज में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट के शामिल होने की भी पुष्टि की गई
  • नया चिपसेट TSMC की दूसरी पीढ़ी की 3 nm प्रोसेस पर बना है

Oppo Find X7 और Find X7 Ultra (ऊपर तस्वीर में) को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Opp

Oppo Find X8 सीरीज इस महीने के अंत में लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने इसके MediaTek Dimensity 9400 SoC के साथ लॉन्च होने की पुष्टि की है। इस चिपसेट को बुधवार, 9 अक्टूबर को MediaTek द्वारा घोषित किया गया। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी की अपकमिंग सीरीज Oppo Find X7 सीरीज की सक्सेसर होगी, जिसमें Find X7 और Find X7 Ultra शामिल हैं। अपकमिंग Find X सीरीज के भी स्टैंडर्ड और Ultra मॉडल के साथ आने की उम्मीद है। लीक्स पहले ही दावा कर चुके हैं कि Oppo Find X8 में 6.5-इंच 1.5K डिस्प्ले मिलेगा और यह 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस होगा। इसमें वायरलेस चार्जिंग मिलने की भी उम्मीद है।

Oppo Find X8 सीरीज के 24 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने की घोषणा की गई है। कंपनी ने सीरीज में MediaTek के फ्लैगशिप Dimensity 9400 चिपसेट के शामिल होने की भी पुष्टि की है, जिसे आज, 9 अक्टूबर पेश किया गया है। नया चिपसेट TSMC की दूसरी पीढ़ी की 3 nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 3x Cortex-X4 और 4x Cortex-A720 कोर के साथ 3.62GHz पर क्लॉक्ड परफॉर्मेंस कोर हैं। मीडियाटेक ने बताया है कि Dimensity 9300 की तुलना में फ्लैगशिप चिपसेट में 35 प्रतिशत फास्ट सिंगल-कोर परफॉर्मेंस और 28 प्रतिशत फास्ट मल्टी-कोर परफॉर्मेंस मिलेगी। यह पिछले चिपसेट मॉडल की तुलना में 40 प्रतिशत ज्यादा एफिशिएंट होने का भी दावा करता है।
Advertisement

अभी तक Oppo ने अपकमिंग Find X8 सीरीज के किसी भी मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स को टीज करना शुरू नहीं किया है। हालांकि, पिछले कुछ समय में Find X8 और Find X8 Ultra को लेकर कई लीक्स ऑनलाइन देखने को मिल चुके हैं। हालिया लीक में दावा किया गया था कि Oppo Find X8 में BOE द्वारा बनाया गया 6.5-इंच 1.5K डिस्प्ले मिलेगा।

वेनिला मॉडल में 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 मेन रियर सेंसर से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, इसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,700mAh की बैटरी हो सकती है।
Advertisement

जबकि Oppo Find X8 Ultra में 6.7 इंच या 6.8 इंच का माइक्रो-कर्व्ड फ्लैट डिस्प्ले मिलने की संभावना है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें 16GB तक LPDDR5T रैम और मैक्सिमम 1TB UFS 4.0 बिल्ट-इन स्टोरेज शामिल हो सकती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1240 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique stand-out design
  • Vibrant 120Hz display
  • Excellent performance
  • Very flexible camera system
  • Good for portrait photography
  • Great battery life with fast charging
  • Bad
  • Still new to Generative AI features
  • Several Google integrations missing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3168x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.