Oppo Find X8 सीरीज की लॉन्च डेट लीक, 21 अक्टूबर को होगी रिलीज!

Oppo Find X8 सीरीज चीन में जल्द ही लॉन्च होने वाली है। दावा किया गया है कि ओप्पो के फोन में iPhone से भी पतले बेजल्स होंगे।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 सितंबर 2024 11:05 IST
ख़ास बातें
  • 21 अक्टूबर को यह सीरीज चीन में पेश की जा सकती है।
  • सीरीज कंपनी के लेटेस्ट OS वर्जन के रिलीज के बाद लॉन्च होगी।
  • फोन में iPhone से भी पतले बेजल्स देखने को मिल सकते हैं।

Oppo Find X7 सीरीज (फोटो में) के बाद X8 सीरीज चीन में जल्द ही लॉन्च होने वाली है।

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X8 सीरीज चीन में जल्द ही लॉन्च होने वाली है। कंपनी की इस अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को लेकर काफी चर्चा है। कयासों के बीच एक जाने माने टिप्स्टर ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसी के साथ ओप्पो की ओर से इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में आने वाले डिस्प्ले बेजल्स को लेकर एक झलक दिखाई गई है। आइए जानते हैं कब लॉन्च होने जा रही है Oppo Find X8 फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज। 

Oppo Find X8 स्मार्टफोन सीरीज को लेकर अफवाहों का दौर गर्म है। सीरीज के स्पेसिफिकेशंस आए दिन लीक हो रहे हैं। इसी बीच चीन के जाने माने टिप्स्टर Digital Chat Station ने इसकी लॉन्च डेट को लेकर बड़ा दावा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक 21 अक्टूबर को यह सीरीज चीन में पेश की जा सकती है। Weibo पर एक पोस्ट में टिप्स्टर ने इस लॉन्च डेट का खुलासा किया है। यहां पर ध्यान देने बात यह भी है स्मार्टफोन सीरीज कंपनी के लेटेस्ट OS वर्जन के रिलीज के बाद लॉन्च होगी। 

Android 15 बेस्ड ColorOS 15 की रिलीज डेट 17 अक्टूबर है। ओप्पो इसके कुछ दिन बाद अपनी स्मार्टफोन सीरीज को पेश करने जा रही है। टिप्स्टर ने एक और बड़ा दावा यहां पर किया है। कहा गया है कि Oppo Find X8 सीरीज के साथ ही Oppo Pad 3 Pro, और Enco X3 भी लॉन्च होंगे। Oppo इस इवेंट में मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग पावरबैंक भी पेश कर सकती है। 

Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर Pete Lau ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें इमेज दिखाई गई है। इस फोटो में दो स्मार्टफोन एक साथ दिख रहे हैं। इसे ध्यान से देखें तो एक इनमें आईफोन है और दूसरा ओप्पो का एक फोन है। टिप्स्टर Ice Universe (@UniverseIce) ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें दावा किया गया है कि ओप्पो के अपकमिंग फोन में iPhone से भी पतले बेजल्स होंगे। इसके अलावा Oppo Find X8 में Dimensity 9400 चिपसेट देखने को मिल सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.