Oppo Find X7 Pro में हो सकता है ऑक्टेक्गनल कैमरा मॉड्यूल, लीक हुई इमेज

इस स्मार्टफोन में डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिख रहे हैं। इसके बैक पैनल के ऊपर ऑक्टेगन की शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 16:00 IST
ख़ास बातें
  • इसके बैक पैनल के ऊपर ऑक्टेगन की शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है
  • इस तरह का डिजाइन Oppo Find N3 Flip, Oppo Find N3 में भी दिखा था
  • कंपनी जल्द ही Reno 11 सीरीज को लॉन्च करने वाली है

इस स्मार्टफोन में डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिख रहे हैं

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo का Find X7 Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह इस वर्ष मार्च में पेश किए गए  Oppo Find X6 Pro की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। हाल ही में इसके कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन दिखा था। 

Find X7 Pro की कथित इमेज भी लीक हुई हैं। चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo के यूजर Novice Evaluation की ओर से लीक की गई इन इमेज में इस स्मार्टफोन में डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिख रहे हैं। इसके बैक पैनल के ऊपर ऑक्टेगन की शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इस तरह का डिजाइन Oppo Find N3 Flip, Oppo Find N3 और OnePlus Open में भी दिखा था। Find X7 Pro के क्वाड कैमरा सेटअप में एक प्राइमरी कैमरा, दो टेलीफोटो यूनिट्स और अल्ट्रा-वाइड लेंस है। इसके डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 2.7X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल सेंसर और 6X ऑप्टिकल जूम के साथ एक अन्य 50 मेगापिक्सल सेंसर वाले हैं। ऐसी अटकल है कि यह Sony LYT-900 सेंसर का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है। 

पिछले महीने Oppo ने HyperTone कैमरा सिस्टम्स के अगले वर्जन को डिवेलप करने के लिए Hasselblad के साथ ज्वाइंट वेंचर की घोषणा की थी। इसकी शुरुआत Oppo Find X7 सीरीज से हो सकती है। पिछले सप्ताह कंपनी ने देश में Reno 10 Pro 5G के प्राइस को घटाया था। यह जल्द ही Reno 11 सीरीज को लॉन्च करने वाली है और उससे पहले इस स्मार्टफोन के प्राइस में कमी की गई है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ OLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले है और प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 778G 5G SoC दिया गया है। Reno 10 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS और f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX890 सेंसर दिया गया है। इसके साथ 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। इसमें सेल्‍फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस वर्ष जुलाई में कंपनी ने Reno 10 सीरीज को लॉन्च किया था। Reno 10 Pro के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का वास्तविक प्राइस 39,999 रुपये है। इसे कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के साथ ही कुछ ई-कॉमर्स साइट्स पर 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन ग्लॉसी पर्पल और सिल्वरी ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3168x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Quality 120Hz main display
  • Well designed hinge
  • Capable rear camera setup
  • IPX4-rated design
  • Good battery life with speedy charging
  • Bad
  • Cover screen functionality is limited
  • Average video recording
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  2. Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
  3. 10 साल बाद Amazon फिर बनाएगा स्मार्टफोन! Fire Phone फ्लॉप के बाद नई शुरुआत
  4. Vivo Y11 5G और Y21 5G की कीमत लीक! भारत में लॉन्च से पहले सामने आई पूरी डिटेल
  5. AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
  7. धरती से टकराने से पहले रोके जाएंगे एस्टेरॉयड! जानिए क्या है Blue Origin का बड़ा मिशन
  8. OnePlus 15T में मिलेंगे 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा, LUMO इमेजिंग सिस्टम
  9. Redmi 15A 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,300mAh की बैटरी 
  10. सरकार का हर फोन में Aadhaar ऐप प्री-इंस्टॉल करने का प्लान! Apple-Samsung जैसे ब्रांड्स ने जताई आपत्ति
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.