Oppo Find X2 की भारत में कीमत हुई लीक, 12 जीबी रैम से है लैस

Oppo Find X2 में 4,200 एमएएच बैटरी (2,100 एमएएच क्षमता की दो सीरीज़) दी गई है, जो प्रो वेरिएंट के समान 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 23 मई 2020 16:20 IST
ख़ास बातें
  • लीक के अनुसार, भारत में 69,990 रुपये में लॉन्च हो सकता है Oppo Find X2
  • 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 12 जीबी रैम से लैस आता है स्मार्टफोन
  • यूरोप में 999 यूरो (लगभग 82,700 रुपये) में लॉन्च हुआ है ओप्पो फ्लैगशिप

Oppo Find X2 में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा

Oppo Find X2 भारत में अब लॉन्च से दूर नहीं है, लेकिन लॉन्च से पहले आज अमेजन इंडिया पर स्मार्टफोन की एक लिस्टिंग को देखा गया, जिसे तुरंत हटा दिया गया। निश्चित तौर पर यह लिस्टिंग गलती से डाली गई होगी। ओप्पो पहले ही ओप्पो फाइंड एक्स2 स्मार्टफोन के भारत में जल्द लॉन्च होने की जानकारी ट्विटर पर दे चुकी है। इसलिए, यह लिस्टिंग हमे ज्यादा आश्चर्यचकित नहीं करती है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि इस लिस्टिंग से Oppo Find X2 की भारत में कीमत की जानकारी भी मिली है। स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा, इसकी कोई सटीक तारीख की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन मज़ेदार बात यह है कि Amazon लिस्टिंग वेबपेज के सोर्स कोड में स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी मिल गई है।

ओप्पो फाइंड एक्स2 के 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल की अमेज़न इंडिया लिस्टिंग ने फोन को "वर्तमान में अनुपलब्ध" के रूप में दिखाया गया था, जिसमें इसके लॉन्च की तारीख नहीं दी गई थी। इस लिस्टिंग में आगामी ओप्पो 5जी फोन के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी गई थी, लेकिन अमेजन ने बाद में इस लिस्टिंग को हटा दिया।

Advertisement
 

Oppo Find X2 price in India (expected)

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि ओप्पो फाइंड एक्स2 की कथित कीमत की जानकारी लिस्टिंग पेज के सोर्स कोड में मौजूद थी, जिसके मुताबिक, Oppo Find X2 की भारत में कीमत 69,990 रुपये होगी। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह Oppo फोन के हाई-एंड मॉडल की कीमत होगी या बेस मॉडल की या कंपनी भारत में केवल एक ही मॉडल को लॉन्च करने वाली है। कीमत की जानकारी को सबसे पहले FoneArena द्वारा रिपोर्ट किया गया था।
 

याद दिला दें कि Oppo Find X2 के 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट को यूरोप में 999 यूरो ( लगभग 82,700 रुपये ) में लॉन्च किया गया था। ग्लोबल मार्केट में फोन ब्लैक (सिरेमिक) और ओशीन (ग्लास) रंगों में उपलब्ध है। अमेज़न पर फोन के ब्लैक रंग के वेरिएंट को लिस्ट किया गया था।
Advertisement
 

Oppo Find X2 specifications

फाइंड एक्स2 प्रो की तरह ही इस स्मार्टफोन में भी एक समान सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह स्मार्टफोन भी लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है। हालांकि फाइंड एक्स2 प्रो और फाइंड एक्स2 के कैमरा में कुछ अंतर हैं। Oppo Find X2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर के साथ आता है। इसके साथ ही सेटअप में 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी Sony IMX708 सेंसर और 13-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फ्रंट में फाइंड एक्स2 प्रो के समान 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।


Oppo Find X2 में 4,200 एमएएच बैटरी (2,100 एमएएच क्षमता की दो सीरीज़) दी गई है, जो प्रो वेरिएंट के समान 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  3. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  4. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  5. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  6. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  7. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  8. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  9. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  10. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.