Oppo Find X2 Lite की तस्वीर लीक, चार रियर कैमरों से होगा लैस

Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro दोनों ही फोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 मार्च 2020 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X2 Lite में पिछले हिस्से पर वर्टिकल कैमरा सेटअप
  • Oppo Find X2 का कमज़ोर वेरिएंट हो सकता है ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट
  • Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro पहले ही हो चुके हैं लॉन्च

Oppo Find X2 Lite जल्द हो सकता है लॉन्च

Oppo Find X2 Lite फोन हाल ही में लॉन्च हुए Oppo Find X2 सीरीज़ का नया वेरिएंट हो सकता है। अब इसका एक रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आया है। Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro फोन पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए थे। वहीं, ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट मॉडल भविष्य में लॉन्च किया जा सकता है। नाम से तो साफ है कि ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट फोन ओप्पो फाइंड एक्स 2 का ही कमज़ोर वेरिएंट होगा। रेंडर के अनुसार, ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

Pricebaba और इशान अग्रवाल ने मिल कर Oppo Find X2 Lite का ताज़ा रेंडर लीक किया है। फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ किनारे पर पतले बेज़ल्स दिए जाएंगे। फोन की स्क्रीन के बायें किनारे पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है और दायें एज पर पावर बटन। फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जो बैक पैनल के ऊपरी बायीं तरफ वर्टिकली स्थित है। वहीं, डुअल टोन फ्लैश कैमरा लेंस के बगल में स्थित है, जिनके बीच में 'अल्ट्रा स्टेडी' शब्द लिखा है। दिलचस्प बात यह है कि Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro दोनों ही फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए थे।

इनके अलावा, ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट के बारे में कोई और अन्य कोई जानकारी नहीं मिली है। याद दिल दें कि Oppo के ये फ्लैगशिप फोन चीन में 6 मार्च को लॉन्च किए गए थे। ओप्पो फाइंड एक्स2 और ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो दोनों ही फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 12 जीबी तक की रैम दी गई है। यह फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आते हैं। फिलहाल, ये फोन भारत में लॉन्च नहीं हुए है। लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स में इन्हें जल्द ही मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.