Oppo Find X2 की भारत में यह हो सकती है कीमत, 17 जून को होगा लॉन्च

गौरतलब है कि Oppo Find X2 Pro की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है। यह फोन फाइंड एक्स2 के साथ ही लॉन्च हुआ था, जिसके एक मात्र 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,199 यूरो (लगभग 1,67,300 रुपये) है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 16 जून 2020 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X2 की कीमत 60,000 से 65,000 रुपये के बीच में होगी
  • Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro में मिलेगा 12 जीबी तक रैम
  • ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो में मिलेगी 4,260 एमएएच बैटरी

Oppo Find X2 सीरीज़ में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

Oppo Find X2 सीरीज़ भारत में कल यानी 17 जून को लॉन्च होने के लिए तैयार है। लेटेस्ट रिपोर्ट में स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो फाइंड एक्स2 की भारत में कीमत 60,000 रुपये से 65,000 रुपये के बीच में होगी। गौर करने वाली बात यह है कि यह कीमत स्मार्टफोन के 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की होगी। याद दिला दें, ओप्पो फाइंड एक्स2 स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च किया गया था, जिसके 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत EUR 999 (लगभग 85,900 रुपये) थी।
 

Oppo Find X2 series price in India (expected)

सूत्रों के हवाले से Money Control की रिपोर्ट की मानें, तो Oppo Find X2 की भारत में कीमत 60,000 रुपये से 65,000 रुपये तक के बीच में होगी। यह ओप्पो एक्स2 के 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत है, जो कि मार्च में लॉन्च हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने इस फोन की कीमत Amazon India की लिस्टिंग में भी लीक हुई थी, जहां कीमत 69,990 रुपये के साथ लिस्ट की गई थी।

गौरतलब है कि Oppo Find X2 Pro की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है। यह फोन फाइंड एक्स2 के साथ ही लॉन्च हुआ था, जिसके एक मात्र 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,199 यूरो (लगभग 1,67,300 रुपये) है।

वहीं, भारत में ओप्पो फाइंड एक्स2 सीरीज़ के यह स्मार्टफोन कल यानी बुधवार 17 जून को लॉन्च किए जाएंगे।
 

Oppo Find X2 Pro specifications

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके फाइंड एक्स2 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.1 पर काम करता है। इसमें 6.7-इंच क्यूएचडी+ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले शामिल है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट से लैस है। Oppo Find X2 Pro में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है। फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX689 सेंसर शामिल है। इसके अलावा सेटअप में एक 48-मेगापिक्सल सेंसर और पेरिस्कोप के आकार का 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। Oppo Find X2 Pro में 4,260 एमएएच बैटरी (2,130 एमएएच क्षमता की दो सीरीज़) दी गई है, जो 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
 

Oppo Find X2 specifications

फाइंड एक्स2 प्रो की तरह ही इस स्मार्टफोन में भी एक समान सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह स्मार्टफोन भी लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है। हालांकि फाइंड एक्स2 प्रो और फाइंड एक्स2 के कैमरा में कुछ अंतर हैं। Oppo Find X2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर के साथ आता है। इसके साथ ही सेटअप में 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी Sony IMX708 सेंसर और 13-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फ्रंट में फाइंड एक्स2 प्रो के समान 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo Find X2 में 4,200 एमएएच बैटरी दी गई है, जो प्रो वेरिएंट के समान 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  2. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  3. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  5. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  6. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 7000mAh बैटरी के साथ पेश हुआ सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ
  8. पुरानी UPI ID नहीं पसंद? मिनटों में बदलें, जानें आसान तरीका
  9. Oppo Find X9s मिल रहा Rs 4000 सस्ता! Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट
  10. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.