Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक

फोन में Dimensity 9600 Pro चिप मिलने की संभावना है जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बनी होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जुलाई 2026 16:23 IST
ख़ास बातें
  • लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में N79 5G बैंड का सपोर्ट दिया गया है।
  • यह फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट से लैस होकर आ सकता है।
  • फोन में 200 मेगापिक्सल का HPC कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Oppo Find X10 जल्द ही पुरानी सीरीज के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

Oppo Find X10 का लॉन्च अब एक कदम नजदीक हो गया है। फोन को घरेलू मार्केट में एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन प्राप्त होने की खबर है। फोन के इस लीक के साथ इसके बारे में कुछ धांसू स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है। यह मीडियाटेक के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल चिपसेट से लैस हो सकता है। फोन में Dimensity 9600 Pro चिप मिलने की संभावना है जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बनी है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Oppo Find X10 फोन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फोन को चीन में SRRC सर्टिफिकेशन मिला है। यहां पर फोन का मॉडल नम्बर PMW110 बताया गया है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन  (via)का कहना है कि यह Oppo Find X10 ही है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में N79 5G बैंड का सपोर्ट दिया गया है। फोन के प्रोसेसर के बारे में अहम खुलासा यहां हुआ है। यह फोन MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट से लैस होकर आ सकता है जो कि 2nm प्रोसेसिंग पर बना होगा। 

फोन में 200 मेगापिक्सल का HPC कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर ने कहा है कि फोन को कंपनी सितंबर के अंत में लॉन्च कर सकती है। सीरीज में चार मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। इनका स्क्रीन साइज 6.32 इंच से लेकर 6.89 इंच तक जा सकता है। कहा गया है कि फोन में बेहद पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं जिनके लिए इनमें LIPO बेजेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। 

हाल ही में भारत में Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च किया गया था। फोन में 6.82 इंच QHD+ AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Find X9 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid and camera-first aesthetic design
  • Tundra Umber > Canyon Orange colour, every time
  • Excellent display
  • Class-leading performance
  • Stunning camera setup, especially the main sensor
  • Excellent battery
  • Bad
  • Expensive
  • No 16GB RAM and 1TB storage option
  • Videos still leave scope for improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.