Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले

आगामी सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ हो सकता है। Oppo Find X10 में MediaTek Dimensity 9600 Lite चिपसेट दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 अगस्त 2026 21:31 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में नया OLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • Oppo Find X10 में MediaTek Dimensity 9600 Lite चिपसेट हो सकता है
  • Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X10 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन सीरीज में नया OLED डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि, Oppo ने इस सीरीज के डिस्प्ले की पुष्टि नहीं की है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Oppo Find X10 सीरीज में नया Tianma OLED डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले में N1 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल के साथ 2,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल हो सकता है। इस सीरीज में Tianma की Tiangong स्क्रीन 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में ब्लू, ग्रीन और रेड कंपोनेंट्स के लिए नए मैटीरियल्स का इस्तेमाल किया जाता है और हानिकारक ब्लू लाइट को घटाया जाता है। यह डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमुट को सपोर्ट कर सकता है जो DCI-P3 से ज्यादा वाइड है। इसमें फायदेमंद रेड लाइट का अधिक अनुपात हो सकता है। नए डिस्प्ले से कलर एक्युरेसी को बरकरार रखने के साथ ही आई कम्फर्ट में सुधार हो सकता है। 

Advertisement

आगामी सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले Oppo Find X9 से अधिक वाइड कलर गैमुट को सपोर्ट कर सकता है। Oppo Find X10 में MediaTek Dimensity 9600 Lite चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Oppo Find X10 Pro Max में 6.78 इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले में बेजेल्स को न्यूनतम करने के लिए LIPO टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Oppo Find X10 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का HPC कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप की 200 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा के साथ टेस्टिंग की जा रही है। इस कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.