Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। Qualcomm इस चिपसेट को Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के साथ पेश कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 17:14 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट हो सकता है
  • Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इस वर्ष मार्च में पेश किए Oppo Find N6 की यह जगह ले सकता है

Photo Credit: Oppo

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो सकता है। Oppo Find N7 के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस वर्ष मार्च में पेश किए Oppo Find N6 की यह जगह ले सकता है। नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में  Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट हो सकता है। Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है।  

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि Oppo Find N7 की Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। Qualcomm इस चिपसेट को Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के साथ पेश कर सकती है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 6 वाला पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। 

Oppo Find N7 में 6,500 mAh की बैटरी हो सकती है। यह बैटरी कैपेसिटी Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से अधिक होगी। Oppo Find N6 में 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Oppo Find N7 को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find N6 में 6.62 इंच कवर डिस्प्ले और 8.12 इंच इनर फोल्डिंग डिस्प्ले है। ये दोनों LTPO डिस्प्ले 120 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 Elite दिया गया है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा वाली क्वाड रियर कैमरा यूनिट Hasselblad ट्यून्ड है। इसमें दोनों डिस्प्ले पर फ्रंट में 20 मेगापिक्सल के कैमरा दिए गए हैं। Oppo Find N6 की 6,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 80 W SuperVOOC वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में Titanium Flexion हिंज डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। Oppo ने बताया था कि यह हिंज चौड़ा और बेहतर है और इससे स्क्रीन को फोल्ड करने पर क्रीम बहुत कम दिखाई देती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है। सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को भी इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  2. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  5. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  2. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  4. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  5. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
  6. EPFO 2.01 Live: PF ट्रांसफर से लेकर क्लेम तक बदल जाएंगे कई नियम; जानिए क्या नया मिलेगा
  7. ChatGPT बना ठगो का नया हथियार! AI से सरकारी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
  8. Google Maps कैसे लगाता है आपकी सटीक लोकेशन का पता? जानें इसका राज
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला अप्रूवल
  10. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.