Oppo Find N5 को मिला 3C सर्टीफिकेशन, 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग जैसे होंगे फीचर्स!

Oppo Find N5 फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में देखा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जनवरी 2025 10:02 IST
ख़ास बातें
  • मॉडल नम्बर PKH110 और PKH120 के साथ दिखा फोन।
  • PKH110 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा।
  • दोनों ही वेरिएंट्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की संभावना है।

Oppo Find N3 में 7.82-इंच की AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले है।

Oppo Find N5 कंपनी का अपकमिंग फोल्डेबल फोन होगा जो फरवरी में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। टीजर में पता चलता है कि फोन पुराने मॉडल Oppo Find N3 की तुलना में कई बड़े अपग्रेड लेकर आ सकता है। अब Oppo Find N5 को चीन के एक महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन में देखा गया है। जहां से इस फोन के कुछ खास फीचर्स का खुलासा होता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Oppo Find N5 फरवरी में चीन की मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन को लेकर लीक्स का सिलसिला जारी है। अब इस फोल्डेबल फोन को चीन के 3C सर्टीफिकेशन में देखा (via) गया है। इसके दो वेरिएंट्स यहां पर नजर आए हैं जिनके मॉडल नम्बर PKH110 और PKH120 बताए गए हैं। PKH110 मॉडल नम्बर को फोन का स्टैंडर्ड वर्जन बताया जा रहा है जबकि PKH120 इसका हाइ-एंड वेरिएंट होगा। PKH110 को गीकबेंच लिस्टिंग में भी देखा जा चुका है जहां से इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट होने का पता चलता है। 

PKH120 वेरिएंट की बात करें तो इसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट आने की संभावना है। जबकि Find N3 में 67W फास्ट चार्जिंग फीचर था। इसके अलावा Find N5 में 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। इस फोन में 5,700mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि पुराने मॉडल में सिर्फ 4,805mAh की थी। 

Find N5 में IPX6/X8/X9 रेटिंग्स वाली वाटर रसिस्टेंट चेसिस देखने को मिल सकती हैं। फोन टाइटेनियम बिल्ड में आ सकता है। कहा जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन होगा जो अनफोल्ड होने पर मात्र 4.2mm का होगा। अन्य लीक्स की मानें तो इस फोन से भी Reno 13 स्‍मार्टफोन्‍स की तरह अंडरवॉटर फोटोग्राफी की जा सकेगी। अपकमिंग Oppo स्‍मार्टफोन वजन में 230 ग्राम का होगा। यह Find N3 से 9 ग्राम हल्‍का होगा।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,805 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,268x2,440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. मार्कशीट के लिए स्कूल जाने की जरूरत नहीं! सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन करें डाउनलोड
  2. आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब
  3. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  4. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  5. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  6. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  7. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  8. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  10. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.