Oppo Find X8 Ultra से पहले लॉन्च होगा फोल्डेबल Oppo Find N5, स्पेसिफिकेशंस भी लीक!

Find X8 Ultra से पहले कंपनी Find N5 फोल्डेबल को पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 08:20 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N5 फोन में बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले होगा
  • यह 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।
  • फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन होगा।

Oppo Find N5 में क्‍वॉलकॉम 8 एलीट प्रोसेसर दिया जा सकता है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

Oppo की ओर से जल्द ही कई स्मार्टफोन का लॉन्च देखने को मिल सकता है। कंपनी 2025 की शुरुआत से ही स्मार्टफोन लॉन्च का सिलसिला शुरू कर सकती है। एक तरफ जहां कंपनी Reno 13 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। वहीं, चीनी मार्केट में कंपनी Oppo Find N5, Find X8 Ultra, और Find X8 Mini को पेश करने की तैयारी में है। अब कंपनी के एक अधिकारी की ओर से Find N5 और X8 Ultra के लॉन्च टाइम का संकेत दिया गया है। 

Oppo की Find सीरीज में दो नए स्मार्टफोन के लॉन्च टाइम का खुलासा हुआ है। कंपनी के Find मैनेजर Zhou Yibao की ओर से इसका संकेत मिला है। Zhou Yibao ने Weibo पर एक सवाल के जवाब में बताया (via) है कि Find X8 Ultra से पहले कंपनी Find N5 फोल्डेबल को पेश कर सकती है। Find X8 Ultra इसके बाद लॉन्च होगा। 

Find X8 Mini को लेकर मैनेजर की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है। संभावना है कि Find X8 Mini इस सीरीज का सबसे छोटी स्क्रीन वाला फोन हो सकता है। अफवाह है कि फोन X8 Ultra के साथ ही लॉन्च हो सकता है या फिर X8 Ultra के रिलीज के कुछ हफ्ते बाद मार्केट में आ सकता है। 

वहीं दूसरी ओर चीन से जाने-माने और ऑथेंटिक टिप्स्टर Smart Pikachu ने Oppo Find N5 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अहम जानकारी दी है। जिसके मुताबिक, फोन में बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले होगा और यह 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। Find N5 के बारे में यह भी कयास है कि फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाला दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन हो सकता है। कंपनी इसे लेकर कब घोषणा करती है यह देखना होगा। लेकिन यहां से इतना जरूर कहा जा सकता है कि 2025 में Oppo एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च करके नए साल की धमाकेदार शुरुआत कर सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.