Oppo Find N5 फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन में मिलेगी बड़ी बैटरी, होंगे 50MP वाले 3 कैमरा, जानें डिटेल

Oppo Find N5 में क्‍वॉलकॉम 8 एलीट प्रोसेसर होगा। फोन में 50 मेगापिक्‍सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find N5 अगले साल हो सकता है लॉन्‍च
  • Oppo Find N5 के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस आए सामने
  • बड़ी बैटरी के साथ पेश की लाइटवेट डिवाइस

Oppo Find N5 में क्‍वॉलकॉम 8 एलीट प्रोसेसर दिया जा सकता है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स का मार्केट अभी भी प्रीमियम यूजर्स तक सिमटा हुआ है। टेक्‍नो जैसे ब्रैंड्स ने कीमतों में थोड़ा ब्रेक लगाने की कोशिश की है, लेकिन सैमसंग और चाइनीज मेकर्स अभी भी लाख रुपये से ऊपर की डिवाइस लॉन्‍च कर रहे हैं। ओपो भी इस सेगमेंट में दमदार बनना चाहती है। हाल ही में Oppo Find सीरीज के प्रोडक्‍ट हेड झोउ यिबाओ (Zhou Yibao) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर यूजर्स से फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन को लेकर उनकी प्रतिक्र‍िया जानी। गिजमोचाइना के अनुसार, झोउ ने नेक्‍स्‍ट-जेन फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन के सबसे प्रत्‍याशित अपग्रेड पर सवाल किया। यह एक पोल था जिसमें फोन की वेट, परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ, वायरलैस चार्जिंग और एआई जैसे पहलुओं को शामिल किया गया था। 

इसके साथ ही डिजिटल चैट स्‍टेशन ने Oppo Find N5 के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस शेयर किए हैं। इससे अनुमान मिलता है कि कंपनी नया फोल्‍डफोन डेवलप कर रही है। उसे अगले साल पेश किया जाएगा। इससे पहले एक ओपो पोल से अनुमान मिला था कि कंपनी ने अपने अपकमिंग फोल्‍डेबल फोन के लिए Oppo Find N5 moniker नाम चुना होगा। 
Advertisement

टिप्‍सटर DCS का कहना है कि Oppo Find N5 में क्‍वॉलकॉम 8 एलीट प्रोसेसर होगा। फोन में 50 मेगापिक्‍सल वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा भी होगा। यह फोन वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा और लेटेस्‍ट ColorOS 15 पर रन करेगा। 

कहा जाता है कि ओपो के पिछले फोल्‍ड के मुकाबले अपकमिंग फोल्‍ड फोन ज्‍यादा हल्‍का, पतला होगा और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आएगा। गिरने पर यह टूटे ना, इसके लिए भी फोन में इंतजाम किए जाएंगे और IPX8 रेटिंग फोन को मिलेगी, जो इसे वॉटरप्रूफ बनाएगी। 
Advertisement

इससे पहले DCS ने बताया था कि Find N5 में 5700एमएएच की बैटरी होगी। एक अन्‍य लीक में इसके 6000mAh होने की बात है। फोन को अगले साल की पहली तिमाही में लाया जा सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.