• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo F9 लॉन्च, वाटरड्रॉप डिस्प्ले और 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला है यह फोन

Oppo F9 लॉन्च, वाटरड्रॉप डिस्प्ले और 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला है यह फोन

ओप्पो ने Oppo F9 को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो एफ9 स्मार्टफोन में V आकार का वाटरड्रॉप डिस्प्ले है। ओप्पो एफ9 को 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया।

Oppo F9 लॉन्च, वाटरड्रॉप डिस्प्ले और 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाला है यह फोन
ख़ास बातें
  • मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है Oppo F9
  • Oppo F9 की कीमत 7,690,000 वियतनामी डॉलर है
  • 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट में मिलेगा Oppo F9
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने Oppo F9 को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो एफ9 स्मार्टफोन में V आकार का वाटरड्रॉप डिस्प्ले है, इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। Oppo F9 मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और दो रैम वेरिएंट के साथ मिलेगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कंपनी जल्द ही Oppo F9 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। भारत में ओप्पो एफ9 प्रो 21 अगस्त को लॉन्च हो सकता है। Oppo F9 भारत में Oppo F9 Pro के नाम से आएगा। वेबसाइट स्लैशलीक पर एक तस्वीर सामने आई है जिसके मुताबिक, ओप्पो एफ9 प्रो में फास्ट चार्जिंग के लिए VOOC Flash Charge तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ओप्पो एफ9 की तरह ही ओप्पो एफ9 प्रो स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें V आकार का वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच मिलेगा। यह स्मार्टफोन भी मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3,500 एमएएच बैटरी के साथ आएगा। Oppo F9 को 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया। उम्मीद है कि F9 Pro 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है। बता दें कि ओप्पो एफ9 वियतनाम में लॉन्च किया गया है।
 

Oppo F9 की कीमत

Oppo F9 की कीमत 7,690,000 वियतनामी डॉलर (करीब 23,300 रुपये) होगी। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है। वियतनाम में 4 जीबी रैम वेरिएंट प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है, 24 अगस्त से डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।
 

Oppo F9 स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo F9 या Oppo F9 Pro में दो सिम स्लॉट होंगे। ओप्पो एफ9 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 स्किन के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एआरएम माली जी72 एमपी3 जीपीयू दिया जाएगा।

Oppo F9 में डुअल कैमरा सेटअप होने की जानकारी दी गई है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। इसकी बैटरी 3500 एमएएच की है। रैम और स्टोरेज पर आधारित Oppo F9 में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.99 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Vivid display
  • कमियां
  • No fast charging
  • Below-average low-light performance
  • Heats up under load
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमी़डियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »