Oppo F9 Pro की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती: रिपोर्ट

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo के Oppo F9 Pro स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 फरवरी 2019 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Amazon और Paytm Mall पर नए दाम के साथ लिस्ट है Oppo F9 Pro
  • 19,990 रुपये में उपलब्ध है Oppo F9 Pro
  • 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Oppo F9 Pro

Oppo F9 Pro की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती: रिपोर्ट

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo के Oppo F9 Pro स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की खबर सामने आ रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ओप्पो एफ9 प्रो की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। कुछ माह पहले भी Oppo F9 Pro की कीमत में कटौती की गई थी। याद करा दें कि, Oppo ब्रांड का यह हैंडसेट पिछले साल अगस्त में भारतीय बाजार में उतारा गया था। Oppo F9 Pro की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, वूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसके अलावा फोन एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.1 से लैस है।
 
मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने Oppo F9 Pro की कीमत में कटौती की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। Amazon.in और पेटीएम मॉल पर तो हैंडसेट नए दाम यानी 19,990 रुपये में बेचा जा रहा है। लेकिन Flipkart पर अब भी यह मॉडल 21,990 रुपये में उपलब्ध है। हैंडसेट की कीमत में कटौती के संबंध में गैजेट्स 360 ने ओप्पो को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा। पिछले साल दिसंबर में ओप्पो ने F9 Pro की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई थी। कीमत में कटौती के बाद हैंडसेट 23,990 रुपये के बजाय 21,990 रुपये में बेचा जा रहा था। यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart और Paytm Mall पर बेचा जा जाता है।  
Advertisement
 

Oppo F9 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले Oppo F9 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (2340x1080 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।

फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F9 में 3500 एमएएच की बैटरी होगी वूक फ्लैश चार्जिंग के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 169 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Sharp screen with subtle notch
  • ColorOS is packed with features
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Below-average performance
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.