Oppo F7 की आज पहली सेल, जानिए कीमत और फीचर

Oppo F7 स्मार्टफोन आज देशभर के 700 से ज्यादा ओप्पो स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट की सोमवार को पहली ऑफलाइन फ्लैश सेल है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2018 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F7 स्मार्टफोन आज देशभर के 700 से स्टोर पर बिकेगा
  • हैंडसेट की सोमवार को पहली ऑफलाइन फ्लैश सेल
  • हैंडसेट की रेग्युलर उपलब्धता 9 अप्रैल से शुरू होगी

Oppo F7 की भारत में कीमत 21,990 रुपये

Oppo F7 स्मार्टफोन आज ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और देशभर के 700 से ज्यादा ओप्पो स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट की सोमवार को पहली ऑफलाइन फ्लैश सेल है, जिसमें ओप्पो एफ7 के 10,000 यूनिट देशभर में मौज़ूद ओप्पो स्टोर में उपलब्ध करवाए जाएंगे। हालांकि, इन हैंडसेट की रेग्युलर उपलब्धता 9 अप्रैल से ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यमों पर होगी। बता दें कि एक स्पेशल एडिशन वेरिएंट भी उतारा गया है लेकिन इसकी उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। Oppo F7 के प्रमुख फीचर की बात करें तो इसमें है 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला बेज़ल-लेस डिस्प्ले और आईफोन X जैसा नॉच। फओन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। कीमत की बात करें तो इसका मुकाबला वीवो वी9, मोटो एक्स4 और हॉनर 8 प्रो से होगा।  
 

Oppo F7 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

भारत में Oppo F7 स्मार्टफोन 21,990 रुपये में मिलेगा। सोमवार को 24 घंटे की स्पेशल सेल है। आज की फ्लैश सेल में आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। यूज़र को रिलायंस जियो की ओर से 120 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी के अधिकृत स्टोर से वन-टाइम मुफ्त स्क्रीन बदलने की गारंटी मिलेगी। रेग्युलर तौर पर स्मार्टफोन 9 अप्रैल से ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध होगा। ओप्पो एफ7 सोलर रेड और मूनलाइट सिल्वर रंग में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। कंपनी ने स्पेशल एडिशन वेरिएंट भी लॉन्च किया है। Oppo F7 Diamond Black और Oppo F7 Sunrise Red, जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस हैं, 26,990 रुपये में मिलेंगे। स्पेशल एडिशन वेरिएंट चुनिंदा ओप्पो स्टोर में ही मिलेंगे।

 

Oppo F7 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Oppo F7 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल स्क्रीन 2.0 डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। रैम में यूज़र के लिए पास दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी।

Oppo F7 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह रियल-टाइम एचडीआर क्षमता के साथ आता है। कंपनी ने एआई ब्यूटी 2.0 ऐप के बारे में भी बताया है। बताया गया है कि यह 296 फेसियल रिकग्निशन प्वाइंट को स्कैन कर सकता है। ओप्पो ने बताया कि यह ऐप किसी भी शख्स की उम्र, लिंग और त्वचा के रंग की पहचान कर सकता है।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज के लिहाज से भी इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं- 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Oppo F7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। बैटरी 3400 एमएएच की है। डाइमेंशन 156x75.3x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very light
  • Good battery life
  • Speedy CPU
  • High-quality selfie camera
  • Bad
  • No fast charging
  • UI feels clunky and dated
  • Lacks premium feel
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.23 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.