Oppo F7 अब ओपन सेल में उपलब्ध, ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन स्टोर में बिकेगा

Oppo F7 की बिक्री आज से शुरू हो गई है। ओप्पो के इस फोन को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2018 12:10 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F7 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • Oppo F7 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,990 रुपये है
  • ओप्पो एफ7 का 6 जीबी रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है

Oppo F7 की बिक्री हुई शुरू

Oppo F7 की बिक्री आज से शुरू हो गई है। ओप्पो के इस फोन को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध कराया गया है। अब यह ओपन सेल में मिलेगा। Oppo F7 के 4 जीबी रैम वेरिएंट को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन ओप्पो स्टोर में उपलब्ध करा दिया गया है। लेकिन अभी स्पेशल एडिशन मॉडल को उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते फ्लैश सेल के ज़रिए उपलब्ध कराया गया था। अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo F7 में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह 6.23 इंच के पतले बेज़ल डिस्प्ले के साथ आता है और फ्रंट पैनल पर iPhone X जैसा नॉच है।
 

Oppo F7 की भारत में कीमत

भारत में Oppo F7 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,990 रुपये है। यह लाल और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड यूज़र को 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। यूज़र को जियो की ओर से 120 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा और 12 महीने में 1,200 रुपये कैशबैक भी। इसके अलावा कंपनी के अधिकृत स्टोर से खरीददारी करने पर एक साल के लिए स्क्रीन बदलने की गारंटी मिलेगी।
Advertisement

ओप्पो ने इस फोन का सोलर रेड और डायमंड ब्लैक स्पेशल एडिशन वरेरिएंट लॉन्च किया है जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत 26,990 रुपये है। फिलहाल, इस वेरिएंट को उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।


Oppo F7 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Oppo F7 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) फुल स्क्रीन 2.0 डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसमें 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। रैम में यूज़र के लिए पास दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी।

Oppo F7 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह रियल-टाइम एचडीआर क्षमता के साथ आता है। कंपनी ने एआई ब्यूटी 2.0 ऐप के बारे में भी बताया है। बताया गया है कि यह 296 फेसियल रिकग्निशन प्वाइंट को स्कैन कर सकता है। ओप्पो ने बताया कि यह ऐप किसी भी शख्स की उम्र, लिंग और त्वचा के रंग की पहचान कर सकता है।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज के लिहाज से भी इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट हैं- 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Oppo F7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। बैटरी 3400 एमएएच की है। डाइमेंशन 156x75.3x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very light
  • Good battery life
  • Speedy CPU
  • High-quality selfie camera
  • Bad
  • No fast charging
  • UI feels clunky and dated
  • Lacks premium feel
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.23 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F7, Oppo, Oppo India, Oppo F7 Open Sale

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.