Oppo F5 के 6 जीबी रैम वेरिएंट के प्री-ऑर्डर शुरू

सोमवार को ओप्पो ने एफ5 के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री की घोषणा कर दी। याद दिला दें कि इसी इवेंट में कंपनी ने ओप्पो एफ5 यूथ के भी भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी थी। और पिछले सप्ताह ही इसे फिलीपींस में लॉन्च कर दिया गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 नवंबर 2017 15:31 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ का 6 जीबी रैम वेरिएंट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है
  • ओप्पो एफ5 को इसी महीने भारत में लॉन्च किया गया है
  • ओप्पो एफ5 की कीमत 24,990 रुपये है
ओप्पो एफ5 (रिव्यू) को भारत में इसी महीने लॉन्च किया गया था। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो रैम व स्टोरेज विकल्प में पेश किया था, लेकिन उस समय कंपनी ने Oppo F5 के सिर्फ 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज को ही 19,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया था। अब, सोमवार को ओप्पो ने एफ5 के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया। याद दिला दें कि इसी इवेंट में कंपनी ने ओप्पो एफ5 यूथ के  भी भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी थी। और पिछले सप्ताह ही इसे फिलीपींस में लॉन्च कर दिया गया।
 

ओप्पो एफ5 6 जीबी रैम वेरिएंट की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर

ओप्पो एफ5 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत  भारत में 24,990 रुपये है। स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही फिज़िकल रिटेल स्टोर में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। ओप्पो एफ5 6 जीबी रैम वेरिएंट ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में मिलता है।


फ्लिपकार्ट पर लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई, 20,000  रुपये तक एक्सचेंज, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत डिस्काउंट, 3 महीने का हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और  फ्लिपकार्ट फैशन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी। इस बारे में ज़्यादा जानकारी फ्लिपकार्ट से ली जा सकती है।
Advertisement
 

ओप्पो एफ5 स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

जैसा कि हमने बताया कि ओप्पो एफ5 की अहम ख़ासियत है इसके फ्रंट कैमरे के लिए दिया गया एआई क्षमता वाली ब्यूटिफिकेशन तकनीक। फोन में एक आइरिस टूल हहै जिससे तस्वीरों में आंखें ज़्यादा चमकदार दिखती हैं। इसके अलावा बोकेह इफेक्ट भी मिलता है। बात करें ओप्पो एफ5 के स्पेसिफिकेशन की तो डुअल सिम (नैनो) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। और इसमें एक मीडियाटेक एमटी6737टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसमें एक 6 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल्स) एलटीपीएस 'फुल स्क्रीन' डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जबकि रियर पर डुअल एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/1.8 के साथ 16 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

ओप्पो एफ5 को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च कराया जाएगा। दोनों की स्टोररेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी के साथ) और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिलने की उम्मीद है। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। ओप्पो एफ5 का वज़न 152 ग्राम और डाइमेंशन 156.5x76x7.5 मिलीमीटर है।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Large, high quality screen
  • Good battery life
  • Good front and rear camera quality
  • Bad
  • Face recognition is gimmicky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी23

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.