Oppo F3 Plus का 6 जीबी रैम वेरिएंट बिक रहा है 6,000 रुपये सस्ते में

अगर आप 6 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ओप्पो एफ3 प्लस एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। खासकर अभी, जब Oppo F3 Plus को बड़ी छूट के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मई 2018 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F3 Plus को बड़ी छूट के साथ फ्लिपकार्ट पर बेचा जा रहा है
  • कंपनी ने हैंडसेट की कीमत में कोई कटौती नहीं की है
  • 4 जीबी रैम वेरिएंट को छूट के साथ 12,990 रुपये में बेचा जा रहा है
अगर आप 6 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ओप्पो एफ3 प्लस एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। खासकर अभी, जब Oppo F3 Plus (रिव्यू पढ़ें) को बड़ी छूट के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जा रहा है। बता दें कि ओप्पो एफ3 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप। डिस्काउंट सिर्फ गोल्ड रंग वेरिएंट पर है। फ्लिपकार्ट पर ब्लैक कलर वेरिएंट को अब भी 22,990 रुपये में बेचा जा रहा है।

ई-कॉमर्स फ्लिपकार्ट पर Oppo F3 Plus के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है। ऑफर के तहत छूट 6,000 रुपये की है। ऐसा लगता है कि कंपनी ने हैंडसेट की कीमत में कोई कटौती नहीं है। यह फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव ऑफर है। बता दें कि 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री बीते साल नवंबर महीने में 22,990 रुपये में शुरू हुई थी। छूट सिर्फ 6 जीबी रैम वेरिएंट तक सीमित नहीं है। Flipkart के मुताबिक, ओप्पो के इस हैंडसेट के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 8,000 रुपये की छूट के साथ 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, अमेज़न इंडिया पर ओप्पो एफ3 प्लस का 6 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट क्रमशः 20,475 रुपये और 18,090 रुपये में बेचा जा रहा है।


Oppo F3 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम ओप्पो एफ3 प्लस एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित कलरओएस 3.0 पर चलता है। इसमें एक 6 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) जेडीआई इन-सेल डिस्प्ले और 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। इसमें एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू है।
Advertisement

वहीं रियर पर ओप्पो एफ3 प्लस में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर है जो 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स, डुअल-पीडीएफ, अपर्चर एफ/.7 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में एक ट्रिपल-स्लॉट ट्रे है, जिसमें दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड एक साथ इस्तेमाल किये जा सकते हैं।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो ओप्पो एफ3 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है जो कंपनी की ही वीओसीसी फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि 5 मिनट की चार्जिंग में फोन से 2 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। फोन का डाइमेंशन  163.63x80.8x7.35 मिलीमीटर और वज़न 185 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Great battery life
  • Useful secondary front camera
  • Slick design and good build quality
  • Bad
  • No NFC or FM radio
  • Ships with Android Marshmallow
  • Display saturation can get jarring
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F3 Plus Price, Oppo F3 Plus Price Cut

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.