• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo F27 5G के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा! स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

Oppo F27 5G के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा! स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

Oppo F27 5G की भारत में कीमत 22,999 रुपये से शुरू होगी, जिसमें बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये होगी।

Oppo F27 5G के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा! स्पेसिफिकेशन्स भी हुए लीक

Photo Credit: Oppo

Oppo F27 5G में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग होने की संभावना है

ख़ास बातें
  • Oppo F27 5G की भारत में कीमत 22,999 रुपये से शुरू हो सकती है
  • Oppo F27 5G के 18 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है
  • इसमें आगे की तरफ एक 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेल्फी शूटर मिल सकता है
विज्ञापन
Oppo F27 5G के भारत में जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की जा चुकी है। यूं तो चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ने अभी तक सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन  कथित Oppo F27 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कहा जा रहा है कि अपकमिंग Oppo F-सीरीज फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगा। Oppo फोन के MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर चलने की जानकारी है। यह भी कहा गया है कि हैंडसेट को IP64 रेटिंग प्राप्त होगी और इसमें 5,000mAh की बैटरी के साथ 50-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा मिलेगा।
 

Oppo F27 5G price in India (leak)

91Mobiles हिंदी द्वारा देखे गए मार्केटिंग पोस्टर से पता चलता है कि Oppo F27 5G की भारत में कीमत 22,999 रुपये से शुरू होगी, जिसमें बेस 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये होगी। फोन को एम्बर ऑरेंज और एमराल्ड ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की संभावना है।

Oppo स्मार्टफोन कथित तौर पर 18 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस बीच, Oppo विभिन्न बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन के जरिए किए गए पेमेंट पर 1,800 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे सकता है। छह महीने के लिए नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्सन और एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिल सकता है।
 

Oppo F27 5G specifications (leak)

रिपोर्ट के अनुसार, Oppo F27 5G Android 14 पर आधारित ColorOS 14 पर चलेगा और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.67-इंच Full-HD+ OLED डिस्प्ले होगा। यह MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चल सकता है, जिसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज को जोड़ा जा सकता है।

कहा गया है कि Oppo F27 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा। आगे की तरफ एक 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेल्फी शूटर मिल सकता है। फोन में AI Studio, AI Eraser 2.0 और AI Smart Image Matting 2.0 सहित कई अन्य AI फीचर्स होने की संभावना है।

Oppo F27 5G में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डुअल स्पीकर से भी लैस हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  7. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  8. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  9. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  10. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »