ओप्पो एफ1एस का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 25 नवंबर 2016 17:02 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ1एस के नए वेरिएंट में 3 की जगह 4 जीबी रैम होगा
  • यह 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा
  • ओप्पो एफ1एस के नए वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये होगी
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 एस का अपग्रेडेड वेरिएंट पेश किया है। ओप्पो एफ1एस का अपग्रेडेड वेरिएंट 18,990 रुपये में नवंबर महीने के अंत से देशभर के अधिकतर रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह वेरिएंट दिसंबर महीने से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेज़न इंडिया पर भी मिलेगा।

(पढ़ें: ओप्पो एफ1एस का रिव्यू)
Advertisement

ओप्पो एफ1एस के अप्रगेडेड वेरिएंट में कंपनी ने रैम और इनबिल्ट स्टोरेज में बदलाव किया है। नया वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा यह ग्रे कलर में भी बिकेगा। कंपनी ने बताया कि नया वेरिएंट तीन स्लॉट वाले कार्ड ट्रे के साथ आएंगे, यानी यूज़र दो नैनो सिम कार्ड के साथ एसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। ज़रूरत पड़ने पर अब 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।

याद रहे कि ओप्पो एफ1एस को कंपनी ने इस साल अगस्त महीने में 17,990 रुपये में लॉन्च किया था। यह वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने बाकी फ़ीचर में कोई बदलाव नहीं किया है।
Advertisement

ओप्पो एफ1एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह 1/3.1 इंच सेंसर और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। फोन का फ्रंट कैमरा ही इसकी सबसे अहम खासियत है। फोन में सेल्फी के लिए ब्यूटीफाई 4.0 ऐप और सेल्फी पनोरमा जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें स्क्रीन फ्लैश फ़ीचर भी मौजूद है।
Advertisement

यह एक डुअल-सिम (नैनो सिम) स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कलरओएस 3.0 से लैस है। हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 एमपी2 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ओप्पो एफ1एस का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह पीडीएएफ ऑटोफोकस, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-एलईडी फ्लैश से लैस है।
 
कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, यूएसबी ओटीजी, जीपीएस और ब्लूटूथ वी4.0 शामिल हैं। स्मार्टफोन में 3075 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इसका डाइमेंशन 154.5x76x7.38 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और डिजिटल कंपास सेंसर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display and good aesthetics
  • Dedicated microSD tray
  • Good cameras and battery life
  • Decent all-round performance
  • Bad
  • Still using Android Lollipop
  • Slow charging times
  • Pricing could be more competitive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3075 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.