ओप्पो एफ1एस में होगा 16 मेगापिक्सल कैमरा और फिगंरप्रिंट सेंसर: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 18:40 IST
ओप्पो ने सबसे पहले ओप्पो एफ1 को 'सेल्फी एक्सपर्ट' स्मार्टफोन के रूप मं पेश किया था और इसी वजह से यह फोन खासा लोकप्रिय भी हुआ। ओप्पो ने कुछ दिनों पहले ही अपने आने वाले स्मार्टफोन ओप्पो एफ1एस के दो टीज़र जारी किए थे। इन टीज़र से कंपनी ने ओप्पो एफ1एस 3 अगस्त को लॉन्च होने की पुष्टि की थी।

कंपनी ने बताया है कि ओप्पो एफ1एस कैमरा केंद्रित फोन तो होगा ही और साथ में इसके स्पेसिफिकेशन भी बेहतर होंगे। इस समय इससे ज्यादा और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

जीएसएमअरीना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि शानदार सेल्फी के लिए ओप्पो एफ1एस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही एफ1एस के होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा जो 0.22 सेकेंड में प्रतिक्रिया देगा।
 
याद दिला दें, एफ1 प्लस स्मार्टफोन में भी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और होम बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया था।
Advertisement

ज्ञात हो कि भारत में यह कंपनी की एफ सीरीज का तीसरा हैंडसेट होगा। सबसे पहले ओप्पो ने अपने कैमरा-केंद्रित स्मार्टफोन ओप्पो एफ1 को जनवरी महीने में लॉन्च किया था। यह 15,990 रुपये में मिलता है। इसके बाद कंपनी ने ओप्पो एफ1 प्लस को अप्रैल महीने में 26,990 रुपये में लॉन्च किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.