• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo F17 सीरीज़ भारत में आज शाम 7 बजे होगी लॉन्च, घर बैठे ऐसे देखें लाइव इवेंट

Oppo F17 सीरीज़ भारत में आज शाम 7 बजे होगी लॉन्च, घर बैठे ऐसे देखें लाइव इवेंट

Oppo F17 Pro को लेकर कंपनी ने कुछ जानकारियां पहले से सार्वजनिक कर दी है, जिसमें 6 कैमरा, 30 वॉट चार्जिंग और 6.43 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले आदि शामिल हैं।

Oppo F17 सीरीज़ भारत में आज शाम 7 बजे होगी लॉन्च, घर बैठे ऐसे देखें लाइव इवेंट

आज शाम 7 बजे लॉन्च होगी Oppo F17 सीरीज़

ख़ास बातें
  • Oppo F17 Pro में मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर होने का दावा
  • Oppo F17 में मौजूद हो सकता है स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर
  • दोनों ही फोन में दिया जा सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Oppo F17 सीरीज़ को भारत में आज बुधवार 2 सितंबर को लॉन्च किया जाना है, जिसमें Oppo F17 और Oppo F17 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। कंपनी ने डिजिटल लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है, जो कि शाम 7 बजे कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा इसमें यूट्यूब चैनल भी शामिल है। ओप्पो एफ17 सीरीज़ के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने ओप्पो एफ17 प्रो से संबंधित कुछ जानकारियों को सार्वजनिक किया है, जिसमें कुल 6 कैमरा, 30 वॉट चार्जिंग और 6.43 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले की जानकारी आदि शामिल है।
 

Oppo F17 series India launch: Expected price, livestream details

ओप्पो ने Oppo F17 सीरीज़ की कीमत को लेकर कोई ऐलान फिलहाल नहीं किया है, लेकिन संकेत मिले हैं कि Oppo F17 Pro की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी। वहीं, Oppo F17 स्मार्टफोन की कीमत इससे भी कम होगी। खैर! कीमत का खुलासा लॉन्च के साथ ही हो जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा इसमें Facebook, Instagram, Twitter और YouTube आदि शामिल हैं। यह इवेंट आज 2 सितंबर शाम 7 बजे शुरू होगा।
 

Oppo F17 Pro specifications (expected)

जैसे कि हमने बताया ओप्पो एफ17 प्रो फोन में 6 कैमरा होंगे, जिसमें चार कैमरा पीछे की तरफ स्थित होंगे और 2 कैमरा फ्रंट की ओर। फोन में 6.43 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह 30 वॉट VOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 7.48mm मोटा होगा।

कहा जा रहा है कि ओप्पो एफ17 प्रो फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा, इसमें मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर मौजूद होगा। कैमरा की बात करें, तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स होंगे। फोन में एक 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा और साथ में एक डेप्थ सेंसर भी दिया जाएगा। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो थोड़ी कम है।  
 

Oppo F17 specifications (expected)

ओप्पो एफ17 को लेकर माना जा रहा है कि यह 6.44 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इसे फोन में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स होंगे। फोन में आगे की तरफ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस हो सकता है। वहीं, बताया गया है कि फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी और यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करेगी।

वेबसाइट पर पोस्ट की गई टीज़र वीडियो में दिखाया गया है कि ओप्पो एफ17 सीरीज़ में मल्टीपल कलर विकल्प दिए जाएंगे, जिसमें ब्लैक, ब्लू, ऑरेंज, नेवी ब्लू, व्हाइट और अन्य वेरिएंट शामिल होंगे।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • Good battery life
  • AMOLED display
  • कमियां
  • Average video recording performance
  • Cameras struggle in low light
  • Underpowered SoC for the price
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4015 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »