Oppo F17 और Oppo F17 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक

Oppo F17 सीरीज़ को लेकर दावा है कि इन स्मार्टफोन की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी। फोन के प्रमोशनल वीडियो साझा करने के साथ Oppo ने ओप्पो एफ17 सीरीज़ को साल 2020 के सबसे स्लीक फोन होने का दावा किया है।

Oppo F17 और Oppo F17 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • Oppo F17 Pro में मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर होने का दावा
  • ओप्पो एफ17 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर
  • Oppo F17 सीरीज़ के दोनों फोन होंगे क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस
विज्ञापन
Oppo F17 और Oppo F17 Pro के अहम स्पेसिफिकेशन इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। इनका खुलासा एक नामी टिप्सटर ने किया है। बताया गया है कि ओप्पो एफ17 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ आएगा, जबकि ओप्पो एफ17 प्रो में मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा।  Oppo ने पहले ही पुष्टि की है कि ये स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे। इसके संबंध में टीज़र्स भी रोलआउट किए जा चुके हैं। 7.48 मिलीमीटर मोटाई वाले ये स्लीक हैंडसेट संभवतः सितंबर महीने में लॉन्च किए जाएंगे।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने Oppo F17 और Oppo F17 Pro हैंडसेट के बारे में जानकारी ट्विटर पर लीक की है। दावा है कि इन स्मार्टफोन की कीमत 25,000 रुपये से कम होगी। फोन के प्रमोशनल वीडियो साझा करने के साथ Oppo ने ओप्पो एफ17 सीरीज़ को साल 2020 के सबसे स्लीक फोन होने का दावा किया है।
 

Oppo F17 Specifications (expected)

ओप्पो एफ17 को कथित तौर पर डायनमिक ऑरेंज, नेवी ब्लू और क्लासिक सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर दिया जाएगा।

जानकारी मिली है कि ओप्पो एफ17 में 6.44 इंच का एस-एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। इसका वज़न 163 ग्राम है और डाइमेंशन 159.8x72.8x7.45 मिलीमीटर। बैटरी 4,000 एमएएच की होगी और यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करेगी।

फोटो और वीडियो के लिए Oppo F17 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स होंगे। फोन में आगे की तरफ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
 

Oppo F17 Pro Specifications (expected)

लीक से खुलासा होता है कि ओप्पो एफ17 प्रो हैंडसेट मैट ब्लैक, मैजिक ब्लू और मेटालिक व्हाइट रंग में आएगा। यह 8 जीबी रैम और 12 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। ओप्पो एफ17 प्रो में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। लेकिन यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स होंगे। फोन में एक 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा और साथ में एक डेप्थ सेंसर भी।

बताया गया है कि Oppo F17 Pro में मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर होगा। यह 6.43 इंच के एस-एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। यह फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। इसमें कैपसूल के आकार वाला होल-ंपंच डिस्प्ले होगा। वज़न 164 ग्राम और डाइमेंशन 160.14x 73.7x7.48 मिलीमीटर होने का दावा है। बैटरी 4,000 एमएएच की होगी जो 30 वॉट VOOC Flash Charge टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।

Oppo ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • Good battery life
  • AMOLED display
  • कमियां
  • Average video recording performance
  • Cameras struggle in low light
  • Underpowered SoC for the price
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4015 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »