Oppo F17 Pro Diwali Edition लॉन्च हुआ भारत में, जानें खासियतें और कीमत

Oppo F17 Pro Diwali Edition के लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो एक्सचेंज पर 16,400 रुपये तक की अतिरिक्त छूट, बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प, एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Oppo F17 Pro Diwali Edition लॉन्च हुआ भारत में, जानें खासियतें और कीमत
ख़ास बातें
  • Oppo F17 Pro में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप मिलता है
  • नया Oppo F17 Pro Diwali Edition मैट गोल्ड विकल्प में आता है
  • ओप्पो एफ17 प्रो दिवाली एडिशन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है
विज्ञापन
Oppo F17 Pro Diwali Edition को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो एफ17 प्रो का यह स्पेशल एडिशन नए गोल्ड मॉडल रंग में आता है। बॉक्स में 10000 एमएएच का पावर बैंक और एक एक्सक्लूसिव दिवाली बैक कवर भी है। बता दें कि ओप्पो एफ17 प्रो दिवाली एडिशन के सारे स्पेसिफिकेशन बीते महीने लॉन्च किए गए ओप्पो एफ17 प्रो के आम मॉडल वाले ही हैं। हालांकि, अतिरिक्त पावर बैंक और बैक कवर के कारण नया मॉडल थोड़ा महंगा भी है।
 

Oppo F17 Pro Diwali Edition price in India, sale

नए ओप्पो एफ17 प्रो दिवाली एडिशन का एक मात्र 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। इसकी कीमत 23,990 रुपये है। नया Oppo F17 Pro Diwali Edition मैट गोल्ड विकल्प में आता है। इसमें ब्लू और गोल्ड ग्रेडिएंट फिनिश है। इस दिवाली बॉक्स में 10000 एमएएच का पावर बैंक और दिवाली एक्सक्लूसिव बैक कवर भी है। फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग अमेज़न पर शुरू हो चुकी है और सेल 23 अक्टूबर से होगी। Oppo ने अपने दिवाली एडिशन हैंडसेट के बारे में जानकारी ट्विटर के ज़रिए दी।

Oppo F17 Pro Diwali Edition के लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो एक्सचेंज पर 16,400 रुपये तक की अतिरिक्त छूट, बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प, एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।


बता दें कि ओप्पो एफ17 प्रो को मैजिक ब्लैक, मैजिक ब्लू और मेटालिक व्हाइट रंग में लॉन्च किया गया था। ये कलर वेरिएंट 22,990 रुपये में लॉन्च हुए थे। ये अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं।
 

Oppo F17 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो एफ17 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.2 पर काम करता है और इसमें 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। यह पैनल 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और होल-पंच कटआउट से लैस है। फोन में एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी95 चिपसेट और 8 जीबी रैम शामिल है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/1.8 लेंस के साथ, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर, एफ2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट सेंसर भी शामिल है।

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Oppo F17 Pro में डुअल कैमरा सेटअप मिलत है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। दोनों सेंसर एफ/2.4 लेंस के साथ आते हैं।

ओप्पो एफ17 प्रो में 128 जीबी का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है, जो एक समर्पित स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

ओप्पो ने F17 Pro में 4,000mAh की बैटरी दी है, जिसमें 30 वॉट वूक फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। फोन की डाइमेंशन 160.1x73.8x7.48 एमएम और वज़न 164 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light
  • Good battery life
  • AMOLED display
  • कमियां
  • Average video recording performance
  • Cameras struggle in low light
  • Underpowered SoC for the price
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4015 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »