Oppo F11 की भारत में बिक्री 18 मई से, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

आइए अब आपको ओप्पो एफ11 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

Oppo F11 की भारत में बिक्री 18 मई से, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo F11 की भारत में बिक्री 18 मई से, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

ख़ास बातें
  • मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर है Oppo F11 में
  • Oppo F11 की कीमत पहली सेल से पहले ही 2,000 रुपये कम हुई
  • 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से लैस है Oppo F11
विज्ञापन

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo ने घोषणा कर दी है कि भारत में Oppo F11 की बिक्री 18 मई से शुरू होगी। याद करा दें कि ओप्पो एफ11 को इस साल मार्च में Oppo F11 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। Oppo F11 की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन VOOC फ्लैश चार्ज 3.0 और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। ओप्पो एफ11 में वाटरड्रॉप नॉच है। ओप्पो ने गैजेट्स 360 को कंफर्म किया है कि अगले सप्ताह बिक्री से पहले Oppo F11 की कीमत में संशोधन किया गया है। आइए अब आपको ओप्पो एफ11 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।

Oppo F11 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

आज ओप्पो द्वारा शेयर किए गए प्रेस नोट के अनुसार, भारत में ओप्पो एफ11 के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और यह फोन 18 मई से स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने बताया कि Oppo F11 प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर पर मिलेगा। ओप्पो एफ11 की भारत में कीमत 17,990 रुपये है, इस दाम में 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Oppo F11 ग्रेडिएंट फिनिश के साथ फ्लोराइट पर्पल और मार्बल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा।

Oppo ने स्मार्टफोन के लिए के लिए कई लॉन्च ऑफर्स से भी पर्दा उठाया है। ओप्पो एफ11 प्री-ऑर्डर करने या पहली सेल में स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को रिलायंस जियो (Reliance Jio) की ओर से 7,050 रुपये के फायदे मिलेंगे। कंपनी की ओर से वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट, अतिरिक्त एक्सचेंज बेनिफिट और बिना ब्याज वाली ईएमआई के फायदे मिलेंगे। इसके अलावा पेटीएम मॉल से फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 3,600 रुपये का कैशबैक ऑफर मिलेगा।

याद करा दें कि Oppo F11 को Oppo F11 Pro के साथ इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के दौरान ओप्पो एफ11 की कीमत 19,990 रुपये बताई गई थी लेकिन अब ओप्पो ने कंफर्म कर दिया है कि भारत में यह हैंडसेट 17,990 रुपये में बेचा जाएगा।

Oppo F11 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ11 में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (वाी-फाई 5), ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

फोन में जान फूंकने के लिए 4,020 एमएएच बैटरी दी गई है जो वूक फ्लैश चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo F11, Oppo F11 price, Oppo F11 specifications, Oppo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »