Oppo F11 Pro में हो सकता है फुल स्क्रीन डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा

Oppo F11 Pro के कथित लीक टीजर से मिली फोन के डिजाइन की झलक।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 15 फरवरी 2019 14:47 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F11 Pro में होगा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है ओप्पो एफ11 प्रो
  • Oppo F11 Pro जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Oppo F11 Pro में हो सकता है फुल स्क्रीन डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा

Photo Credit: YouTube/ Sourav B

हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo जल्द भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Oppo F11 Pro से पर्दा उठा सकती है। ओप्पो एफ11 प्रो डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा जिसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा और इस संबंध में टीज़र ज़ारी किए जाने लगे हैं। Oppo F11 Pro स्मार्टफोन सुपर नाइट प्रो फीचर के साथ आएगा। हाल ही में YouTube पर पब्लिश हुई वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो यह लीक ऑफिशियल टीज़र हो।

सबसे पहले ओप्पो एफ11 प्रो की जानकारी तब सामने आई थी जब यह हैंडसेट सर्टिफिकेशन साइट पर लीक हुआ था। हाल ही में इंटरनेट पर फोन की कथित वास्तविक तस्वीरें भी सामने आई हैं। ओप्पो इंडिया ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर Oppo F11 Pro के एक टीजर को जारी किया था। यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और बेहतर फोटोग्राफी के लिए सुपर नाइट मोड से लैस है।


वीडियो में Oppo F11 Pro के डिजाइन को दर्शाया गया है। 30 सेकंड के इस वीडियो में Vivo Nex की तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिख रहा है। वीडियो में दो अलग-अलग कलर वेरिएंट दिख रहे हैं और इनमें से एक ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आता है।
Advertisement

फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरा सेंसर हैं। कैमरा के ठीक नीचे सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने की वजह से Oppo F11 Pro में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले है। फोन के ऊपरी और साइड में पतले बेजल हैं। ओप्पो एफ11 प्रो के स्पेसिफिकेशन तो फिलहाल सामने नहीं आए हैं लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द अपने फोन से पर्दा उठाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo F11 Pro, Oppo F11 Pro Price in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.