Oppo F11 Pro एक नए अवतार में लॉन्च, जानें क्या है खास

Oppo F11 Pro के वाटरफॉल ग्रे वेरिएंट की कीमत 23,990 रुपये है। यह सिर्फ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जुलाई 2019 17:27 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है ओप्पो एफ11 प्रो में
  • हीलियो पी70 प्रोसेसर से लैस है ओप्पो एफ11 प्रो
  • एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलता है Oppo F11 Pro

Oppo F11 Pro Waterfall Grey वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेजे के साथ आएगा

Oppo F11 Pro को भारतीय मार्केट में मार्च में पेश किया गया था। 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे वाले इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी है। कंपनी ने ओप्पो एफ11 प्रो में फुलस्क्रीन फ्रंट पैनल और ग्रेडिएंट फिनिश वाला बैकपैनल दिया था। जब इस हैंडसेट को लॉन्च किया गया तब यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आया था। बाद में ओप्पो ने फोन का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मार्केट में उतारा। अब कंपनी ने ओप्पो एफ11 प्रो का वाटरफॉल ग्रे वेरिएंट को मार्केट में उतार दिया है। यह ऑरोरा ग्रीन और थंडर ब्लैक रंग में आता है।
 

ओप्पो एफ11 प्रो के वाटरफॉल ग्रे वेरिएंट की कीमत और लॉन्च ऑफर्स

ओप्पो एफ11 प्रो के वाटरफॉल ग्रे वेरिएंट की कीमत 23,990 रुपये है। यह सिर्फ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। यह कलर वेरिएंट अमेज़न प्राइम डे सेल का हिस्सा है। ग्राहकों के पास बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है। एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अमेज़न की ओर से पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 4000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Advertisement
 

Oppo F11 Pro Waterfall Grey Specifications

ओप्पो एफ11 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ओप्पो एफ11 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and well built
  • Smooth performance
  • Long battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • No 4K video recording
  • Micro-USB port
  • Hybrid dual-SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.