ओप्पो एफ1 स्मार्टफोन अब रोज़ गोल्ड रंग में भी मिलना शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मार्च 2016 11:36 IST
ओप्पो ने घोषणा की है कि उसके सेल्फी केंद्रित एफ1 स्मार्टफोन का रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट भी भारत में मिलेगा। चीन की इस कंपनी ने पहले ओप्पो एफ1 स्मार्टफोन के गोल्ड कलर वेरिएंट को ही भारत में लॉन्च किया था।

ओप्पो एफ1 के नए रोज़ गोल्ड एडिशन की कीमत 15,990 रुपये है और यह मार्केट में उपलब्ध है। याद दिला दें कि ओप्पो एफ1 की बिक्री भारत में पिछले महीने ही शुरू हुई थी।

2016 आईसीसी वर्ल्ड ट्वेंटी20 के ग्लोबल पार्टनर ओप्पो ने हाल ही में ओप्पो एफ1 आईसीसी वर्ल्डटी20 लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किया था। नए लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की कीमत 17,990 रुपये रखी गई है।

याद रहे कि ओप्पो एफ1 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कलरओएस 2.1 पर चलता है। एल्यूमीनियम बॉडी वाले इस फोन का सबसे पतला हिस्सा 7.25 मिलीमीटर का है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जिसके ऊपर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 चिपसेट, एड्रेनो 405 जीपीयू और 3 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो ओप्पो एफ1 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट में ब्यूटीफाई 3.0, आठ कलर फिल्टर्स और कई अन्य सॉफ्टवेयर फ़ीचर मौजूद हैं। कम रोशनी की स्थिति में डिस्प्ले फ्लैश की भूमिका निभाएगा। ओप्पो एफ1 प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और डिजिटल कंपास से लैस है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की लिथियम-पॉलीमर बैटरी। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.