• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OPPO A98 5G Launched : 8GB रैम, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नया ओपो फोन लॉन्‍च, देखें प्राइस

OPPO A98 5G Launched : 8GB रैम, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नया ओपो फोन लॉन्‍च, देखें प्राइस

OPPO A98 5G : फोन में FHD+ डिस्प्ले, 64MP का प्राइमरी कैमरा और 256GB स्टोरेज जैसी खूबियां हैं।

OPPO A98 5G Launched : 8GB रैम, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नया ओपो फोन लॉन्‍च, देखें प्राइस

Photo Credit: Oppo

OPPO A98 5G के ऑफ‍िशियल प्राइस अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह RM1399 (लगभग 25 हजार रुपये) में लिस्‍ट है।

ख़ास बातें
  • फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है
  • OPPO A98 5G के ऑफ‍िशियल प्राइस अभी सामने नहीं आए हैं
  • स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन ब्रैंड ओपो (OPPO) ने उसकी A सीरीज में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। OPPO A98 5G नाम की इस डिवाइस को मलयेशिया में लाया गया है। फोन में FHD+ डिस्प्ले, 64MP का प्राइमरी कैमरा और 256GB स्टोरेज जैसी खूबियां हैं। 8 जीबी रैम से लैस इस स्‍मार्टफोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। यह एक म‍िड-प्रीमियम रेंज डिवाइस नजर आती है, जो 5000mAh की बैटरी से लैस है।  
 

OPPO A98 5G के प्राइस 

OPPO A98 5G के ऑफ‍िशियल प्राइस अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह RM1399 (लगभग 25 हजार रुपये) में लिस्‍ट है। यह 8GB + 256GB वेरिएंट के प्राइस हैं। स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। हालांकि ओपो ने फोन के कलर वेरिएंट्स का ऐलान नहीं किया है। कहा जा रहा है कि यह ड्रीमी ब्लू और कूल ब्लैक कलर्स में आएगा। 
 

OPPO A98 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

फोन की खूबियों की बात करें, तो OPPO A98 5G में 6.72 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्‍प्‍ले है। यह फुल एचडी रेजॉलूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। यह 8जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज से लैस है। 8 जीबी की वर्चु‍अल रैम का सपोर्ट भी फोन में मिलता है। OPPO A98 5G लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 13 पर चलता है, जिसमें कलरओएस 13 की लेयर है। 

OPPO A98 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 64 मेगपिक्‍सल का है। साथ में 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रोलेंस लगाया गया है, जो 40x जूम सपोर्ट से लैस है। जैसाकि हमने बताया इस फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 

OPPO A98 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि 5 मिनट की चार्जिंग में यह फोन 6 घंटों का कॉलिंग टाइम दे सकता है। फोन का वजन 192 ग्राम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »