Oppo A91 में है 48 मेगापिक्सल कैमरा, तीन रियर सेंसर वाला Oppo A8 भी हुआ लॉन्च

Oppo A91 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू बॉडी रेशियो, वाटरड्रॉप नॉच और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2019 10:49 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए8 में 6.5 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Oppo A8 में
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है Oppo A91 में

Oppo A91 और Oppo A9 क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आते हैं

Oppo ने अपनी मिड-रेंज ए-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन मार्केट में उतारे हैं। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने घरेलू मार्केट में Oppo A8 और Oppo A91 फोन को लॉन्च किया है। ओप्पो ए91 प्रीमियम हैंडसेट है। यह चार रियर कैमरे के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। दूसरी तरफ, ओप्पो ए8 तीन रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
 

Oppo A91, Oppo A81 price, availability

ओप्पो ए91 को चीनी मार्केट में 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000  रुपये) में बेचा जाएगा। यह दाम 8 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट का है। फोन रेड, ब्लू और ब्लैक रंग में आएगा।

ओप्पो ए8 का दाम 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन को ऑज्यूर और ब्लैक रंग में बेचा जाएगाा। दोनों फोन को अभी भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 

Oppo A91 specifications

ओप्पो ए91 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। यह 90.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू बॉडी रेशियो, वाटरड्रॉप नॉच और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। नए ओप्पो स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके बारे में 0.32 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा है।
Advertisement

Oppo A91 चार रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू, अलग मैक्रो और डेप्थ सेंसर है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 30 मिनट में फोन को 0 से 60 फीसदी तक चार्ज कर देने का दावा है।
 

Oppo A8 specifications

ओप्पो ए8 में 6.5 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 89 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। इस फोन में भी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

ओप्पो ए8 तीन रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन 4,230 एमएएच बैटरी के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधिारत ColorOS 6.1 पर चलेगा।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.