Oppo A9 में होगा 48 मेगापिक्सल कैमरा, 30 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च

लॉन्च होने से पहले Oppo A9 के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) लीक हुए हैं। दावा है कि Oppo A9 को इस महीने ही चीनी मार्केट में उतारा जाएगा।

Oppo A9 में होगा 48 मेगापिक्सल कैमरा, 30 अप्रैल को हो सकता है लॉन्च

Photo Credit: MySmartPrice

ख़ास बातें
  • ओप्पो ए9 की कीमत 1,700 चीनी युआन (करीब 17,600 रुपये) हो सकती है
  • Oppo A9 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा
  • 4,020 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है Oppo A9
विज्ञापन
लॉन्च होने से पहले Oppo A9 के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) लीक हुए हैं। दावा है कि Oppo A9 को इस महीने ही चीनी मार्केट में उतारा जाएगा। अब पता चला है कि यह हैंडसेट डुअल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप नॉच और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। अहम खासियतों की बात करें तो ओप्पो ए9 में 48 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और 4,020 एमएएच की बैटरी होगी। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। ताज़ा लीक से Oppo A9 की कीमत का भी खुलासा हुआ है।

Oppo A9 के रेंडर्स, कीमत और अहम स्पेसिफिकेशन MySmartPrice द्वारा सार्वजनिक किए गए हैं। ओप्पो ए सीरीज़ के अन्य हैंडसेट की तरह Oppo A9 में वाटरड्रॉप नॉच और रियर डुअल कैमरा सेटअप होगा। फिंगरप्रिंट स्कैनर को पिछले हिस्से पर कैमरा सेटअप के नीचे जगह मिलेगी। दावा किया गया है कि चीनी मार्केट में ओप्पो ए9 की कीमत 1,700 चीनी युआन (करीब 17,600 रुपये) होगी। खबर है कि इस फोन को चीनी मार्केट में 30 अप्रैल को उतारा जाएगा। हैंडसेट को आइस जेड व्हाइट, मेका ग्रीन और प्लूराइट पर्पल रंग में उतारे जाने की उम्मीद है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें Oppo A9 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा। फोन में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगी। हैंडसेट की बैटरी 4,020 एमएएच की हो सकती है और यह VOOC 3.0 फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।

ओप्पो ने फिलहाल इस फोन को लॉन्च करने के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि 30 अप्रैल को Oppo A9 के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो जाएंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A9, Oppo A9 Price, Oppo A9 Specifications, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »