• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo A75 और A75s लॉन्च, इनमें हैं फुलस्क्रीन डिस्प्ले और 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे

Oppo A75 और A75s लॉन्च, इनमें हैं फुलस्क्रीन डिस्प्ले और 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे

ओप्पो ने ताइवान में अपनी ए सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। चीनी कंपनी के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन ओप्पो ए75 और ओप्पो ए75एस में फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। दोनों डिवाइस में मुख्य फर्क इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता का है।

Oppo A75 और A75s लॉन्च, इनमें हैं फुलस्क्रीन डिस्प्ले और 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए75 व ए75एस को ताइवान में लिस्ट किया गया है
  • इन दोनों डिवाइस में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे हैं
  • फोन में 4 जीबी रैम है
विज्ञापन
ओप्पो ने ताइवान में अपनी ए सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। चीनी कंपनी के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन ओप्पो ए75 और ओप्पो ए75एस में फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। दोनों डिवाइस में मुख्य फर्क इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता का है। ओप्पो ए75 में जहां 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है वहीं ओप्पो ए75एस 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। ए75 और ए75एस में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। अभी इन डिवाइस को ताइवान से बाहर दूसरे बाज़ारों में लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ओप्पो ए75 और ए75एस की कीमत व उपलब्धता
ओप्पो ए75 की कीमत 10,990 ताइवानी डॉलर (23,500 रुपये) जबकि ओप्पो ए75एस की कीमत 11,990 ताइवानी डॉलर (करीब 24,850 रुपये) है। दोनों डिवाइस को ओप्पो की ताइवान की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है और इच्छुक ग्रााहको ओप्पो ताइवान के ईस्टोर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दोनों डिवाइस शैंपेन और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेंगे।

ओप्पो ए75 और ए75एस के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
ओप्पो ए75 और ओप्पो ए75एस में एक 6 इंच फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x 2160 पिक्सल है। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो का स्क्रीन है। इन डिवाइस कमें 2.5 गीगाहर्टज़ 64 बिट-ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी23 एमटी6737टी प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए 770 माली-जी71 एमपी2 दिया गया है। ओप्पो के इन हैंडसेट में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। जैसा कि हमने पहले बताया कि ए75 में 32 जीबी जबकि ए75एस में 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। स्टोरेज को 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 
oppo 75

ओप्पो ए75

कैमरे की बात करें तो ओप्पो के दोनों स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/1.8 के साथ एक 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बता दें कि ओप्पो के ये दोनों स्मार्टफोन एआई आधारित फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।

ओप्पो ए75 और ए75एस एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित कलर ओएस 3.2 पर चलते हैं। फोन को पावर देने के लिए 3200 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इन स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2,जीपीएस, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी (ओटीजी) जैसे सपोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में लाइट सेंसर, डिस्टेंस सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास भी हैं। फोन का डाइमेंशन 156.5 x 76 x 7.5 मिलीमीटर और वज़न 152 ग्राम है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  2. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  3. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  4. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  8. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  9. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  10. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »